नोएडा में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के मामले में छह गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 7, 2021 11:17 AM2021-06-07T11:17:24+5:302021-06-07T11:17:24+5:30

Six arrested for vandalizing religious place in Noida | नोएडा में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के मामले में छह गिरफ्तार

नोएडा में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के मामले में छह गिरफ्तार

नोएडा, सात जून नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव में धार्मिक स्थल पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बारे में बताया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि गांव रामपुर माजरा में शनिवार रात कुछ लोगों ने एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाकर तोड़फोड़ किया। घटना में कुछ लोगों को चोट आई थी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना दनकौर पुलिस ने सौरव, देव, राजू, सुनील, अमित सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान यह पता चला कि गांव की एक महिला और युवक के बीच पशुओं का चारा खरीदने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों में मारपीट भी हुई। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने दोनों के बीच सुलह करा दिया। लेकिन घटना की जानकारी मिलने पर महिला पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और धार्मिक स्थल पर हमला बोल दिया।

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी और पुलिस बल को तैनात किया गया है। हालात अब नियंत्रण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Six arrested for vandalizing religious place in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे