लाइव न्यूज़ :

कौन थे सीताराम येचुरी? 1974 में राजनीति करियर की शुरुआत, और फिर पोलितब्यूरो..

By आकाश चौरसिया | Updated: September 12, 2024 16:50 IST

सीपीआईएम नेता दिल्ली के सेंट स्टीफन स्कूल और जवाहर लाल नेहरू के छात्र भी रहें और फिर उन्होंने साल 1975 में SFI से राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उन्होंने जेएन्यू से अर्थशास्त्र में पीएचडी के लिए दाखिला भी लिया, लेकिन इस दौरान देश में 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा इमरजेंसी थोपी गई।

Open in App

Sitaram Yechury Dies at 72: सीताराम येचुरी ने दिल्ली एम्स में आज 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। दिग्गज वामपंथी नेता और सीपीएम महासचिव का आज दोपहर निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में श्वसन संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था। 1974 में SFI से जुड़े सीताराम येचुरी, 12 अगस्त 1952 में उनका जन्म हुआ था। 

सीपीआईएम नेता दिल्ली के सेंट स्टीफन स्कूल और जवाहर लाल नेहरू के छात्र भी रहें और फिर उन्होंने साल 1975 में SFI से राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उन्होंने जेएन्यू से अर्थशास्त्र में पीएचडी के लिए दाखिला भी लिया, लेकिन इस दौरान देश में 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा इमरजेंसी थोपी गई। इस दौरान उन्हें और उस समय के कई बड़े नेताओं  को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, हालांकि आने वाले समय में किसी को नहीं पता था कि देश की राजनीति में वो इतना अहम रोल निभाएंगे। गौरतलब है कि उनकी पीएचडी आज भी अधूरी रह गई है।  

जेल से बाहर आने के बाद सीताराम येचुरी एक साल में तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गये। इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रकाश करात से भी हुई, जो आजीवन उनके साथी बने रहे।

पोलित ब्यूरो के सदस्य 1992 में बने1992 में उन्हें पोलित ब्यूरो सदस्य के रूप में सीपीआईएम में चुना गया। चार साल बाद, वह उन नेताओं में से थे जिन्होंने संयुक्त मोर्चा सरकार के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री येचुरी ने 2004 में यूपीए सरकार के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीपीएम नेता को 19 अगस्त को एम्स के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था और बाद में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया था। वह निमोनिया जैसे संक्रमण से पीड़ित थे, लेकिन डॉक्टरों ने बीमारी की सटीक प्रकृति का खुलासा नहीं किया था। श्री येचुरी की हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई है।

टॅग्स :Sitaram Yechurycpim
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतBengal Assembly polls 2026: लेफ्ट फ्रंट ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, मिनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा से मैदान में

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारतKeralam Assembly Elections 2026: सीपीएम 140 में से 86 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पिनाराई विजयन धर्मदम से लड़ेंगे चुनाव

भारतआरक्षण की सीमा 65 से बढ़ाकर 85 फीसदी करो?, बिहार विधानसभा में कांग्रेस, राजद और वाम दलों का प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत