लाइव न्यूज़ :

सर गंगाराम अस्पताल को पांच मीट्रिक ट्रन ऑक्सीजन मिली

By भाषा | Updated: April 25, 2021 08:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को रविवार सुबह चार बजकर 15 मिनट पर पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल ने शनिवार को रात साढ़े दस बजे एक अन्य जीवन रक्षा संदेश (एसओएस) भेजते हुए कहा था कि उसके पास केवल करीब 45 मिनट तक आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन बची है और 100 से अधिक मरीजों का जीवन जोखिम में है।

आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक राघव चड्ढा की मदद से शनिवार देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर अस्पताल को एक टैंकर मिला जिससे एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने देर रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर कहा, ‘‘यह ऑक्सीजन दो घंटे तक चलेगी।’’

प्रवक्ता ने कहा कि सर गंगाराम अस्पताल को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाला प्रमुख आपूर्तिकर्ता फरीदाबाद में है जिसे तड़के तीन बजे से पहले एक टैंकर भेजना है।

उन्होंने बताया कि आखिरकार सुबह चार बजकर 15 मिनट पर टैंकर पहुंच गया और उससे पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन दी। पिछले तीन दिनों में यह अस्पताल को मिली सबसे अधिक ऑक्सीजन है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह ऑक्सीजन 11 से 12 घंटे तक चलेगी। लंबे वक्त के बाद ऑक्सीजन पूरे दबाव पर काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण