लाइव न्यूज़ :

सिन्हा ने स्थानीय कृषि उत्पादों की ‘ब्रांडिंग’ और विपणन के प्रयास दोगुना करने की अपील की

By भाषा | Updated: March 17, 2021 10:52 IST

Open in App

जम्मू ,17 मार्च जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पक्षकारों से स्थानीय कृषि उत्पादों की ‘ब्रांडिंग’ और विपणन के प्रयासों को दोगुना करने की अपील की है।

जम्मू में पांच दिवसीय ‘किसान मेले’ के उद्घाटन समारोह में उप राज्यपाल ने किसान समुदाय की आय बढ़ाने के लिए स्थानीय उत्पादों की ‘ब्रांडिंग’ तथा विपणन के लिए रणनीतिक और पेशेवर दृष्टिकोण पर ध्यान केन्द्रित करने का सुझाव दिया।

उप राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के किसानों के पास कृषि उद्यमी बनने की बहुत अधिक संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि इस मेले की थीम ‘आत्मनिर्भर कृषि, आत्मनिर्भर भारत’ है। उनके मुताबिक, यह केवल एक नारा नहीं है, बल्कि यह जानकारी मुहैया कराने और देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण की दिशा में उठाया गया एक कदम है।

उप राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन किसानों को विचारों का आदान-प्रदान करने और खेती से जुड़ी नई जानकारी प्राप्त करने के लिए एक विशेष मंच प्रदान करेगा।

उत्पादकता बढ़ाने और कृषि को टिकाऊ बनाने पर जोर देते हुए सिन्हा ने कहा कि कृषि और बागवानी क्षेत्रों की वृद्धि के लिए सुधारवादी उपाय किए जा रहे हैं।

उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्रों और कृषि विश्वविद्यालयों की मदद से गांव के बाजारों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत