लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर एयरलाइन ने कोच्चि से उड़ान सेवा बहाल की, सबरीमला मंदिर का एक विशेष काउंटर

By भाषा | Updated: November 29, 2021 17:24 IST

Open in App

कोच्चि, 29 नवंबर सिंगापुर एयरलाइन ने कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) से यात्री उड़ानें फिर से बहाल करने की घोषणा की है।

सीआईएएल ने कहा कि 30 नवंबर से प्रति सप्ताह तीन उड़ानें संचालित होंगी। सीआईएएल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 30 नवंबर से प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को तीन उड़ानें होंगी और उड़ानें रात 10:15 मिनट पर कोच्चि पहुंचेंगी और रात 11 बजकर 05 मिनट पर रवाना होंगी।

सिंगापुर से आने वाले यात्रियों को हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होगा और सात दिन तक घर में पृथकवास में रहना होगा। इसके बाद आठवें दिन फिर उनकी जांच होगी और अगर वे संक्रमित पाए गए तो उन्हें एक और सप्ताह पृथकवास में रहना पड़ेगा।

वहीं, सबरीमला तीर्थयात्रियों के लिए कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विशेष काउंटर की शुरुआत त्रावणकोर देवोस्वओम बोर्ड ने की है। पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर का संचालन यही बोर्ड करता है।

सीआईएएल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह काउंटर घरेलू टर्मिनल के आगमन हॉल में स्थित है और बोर्ड की तरफ से इसका संचालन धनलक्ष्मी बैंक करेगा। यहां प्रसाद के लिए कूपन उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए