लाइव न्यूज़ :

सिद्धरमैया ने कर्नाटक की भाजपा सरकार गिरने और मध्यावधि चुनाव की संभावना जताई

By भाषा | Updated: October 1, 2019 05:12 IST

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘भाजपा ने 105 विधायकों के समर्थन से सरकार बनायी है। उनके पास 113 विधायक नहीं हैं। यह अल्पमत सरकार है और वह भी कांग्रेस-जदएस विधायकों को लालच देकर अवैध रूप से बनायी गयी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह सरकार जनादेश से नहीं बनी है।’’

Open in App

कर्नाटक में आगामी उपचुनाव में सभी 15 सीटें जीतने का विश्वास व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को भाजपा सरकार के गिर जाने एवं राज्य में मध्यावधि चुनाव होने की संभावना व्यक्त की। बी एस येदियुरप्पा को ‘कमजोर मुख्यमंत्री’ करार देते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा कि उन्हें उन पर ‘दया’ आती है।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘भाजपा ने 105 विधायकों के समर्थन से सरकार बनायी है। उनके पास 113 विधायक नहीं हैं। यह अल्पमत सरकार है और वह भी कांग्रेस-जदएस विधायकों को लालच देकर अवैध रूप से बनायी गयी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह सरकार जनादेश से नहीं बनी है।’’

रायचूर में उन्होंने संवाददाताओं से बाचतीत में कहा कि यदि सभी 15 सीटें कांग्रेस जीत जाती है तो सरकार कैसे बचेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘तब ऐसी संभावना है कि (मध्यावधि) चुनाव हों।’’ जिन 17 सीटों में से 15 पर चुनाव कराये जा रहे हैं, उनका प्रतिनिधित्व अयोग्य ठहराये गये विधायक करते थे। इन सीटों पर चुनाव आयोग ने पहले उच्चतम न्यायालय का फैसला आने तक उपचुनाव टालने का निर्णय लिया था अब इन सीटों पर पांच दिसंबर को उपचुनाव हैं। उच्चतम न्यायालय इस विधायकों द्वारा अयोग्य ठहराये जाने को दी गयी चुनौती पर फैसला करेगा।

इन पंद्रह विधानसभा सीटों में 12 पर कांग्रेस काबिज थी जबकि तीन जदएस के पास थीं। येदियुरप्पा को कमजोर मुख्यमंत्री करार दे चुके सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘ येदियुरप्पा के पास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जाने और बाढ़ के लिए राहत मांगने का साहस नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कम से कम यदि वह हमें उनके पास ले जाते हैं तो हम अपनी आवाज उठायेंगे। यही वजह है कि हमने येदियुरप्पा को कमजोर मुख्यमंत्री कहा है।’’

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत