लाइव न्यूज़ :

आयकर के छापों के विरोध में चार दिन दुकानें बंद रखेंगे पंजाब के आढ़ती

By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 दिसंबर पंजाब के आढ़तियों ने आयकर विभाग के छापों के खिलाफ मंगलवार से चार दिन के लिए अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। उनका आरोप है कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन का समर्थन करने के कारण सरकार उन्हें डराने के लिए यह कार्रवाई कर रही है।

आढ़तियों के फेडरेशन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में छह कमीशन एजेंटों के परिसरों पर आयकर के छापे पड़े हैं।

फेडरेशन के अध्यक्ष विजय कालरा ने कहा, ‘‘आढ़तियों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई के विरोध में हमने अपनी दुकानें चार दिन तक बंद रखने का फैसला लिया है।’’

कालरा उन छह कमीशन एजेंटों में से एक हैं जिनके परिसर पर आयकर ने छापा मारा है।

इससे पहले आयकर विभाग ने पंजाब के 14 कमिशन एजेंटों को नोटिस भेजा था।

कालरा ने कहा कि केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को साथ देने के कारण विभाग ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को केन्द्र पर आरोप लगाया कि वह आयकर विभाग के छापों से कमीशन एजेंटों को डराना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू