लाइव न्यूज़ :

सिद्धू के खिलाफ उनके निर्वाचन क्षेत्र में दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 30, 2021 15:55 IST

Open in App

पंजाब की कांग्रेस इकाई में जारी सत्ता संघर्ष के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कुछ दुकानदारों ने सोमवार को उनके निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर (पूर्वी) में उस समय प्रदर्शन किया जब वह वहां एक विकास परियोजना का उद्घाटन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारी दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सिद्धू के करीबी माने जाने वाले, क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद उन पर दुकानें खाली करने का दबाव बनाते रहे हैं और विधायक ने बार-बार किए गए आग्रह के बावजूद मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। कुछ स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने सिद्धू के खिलाफ नारे लगाए जिसके चलते उन्हें परियोजना के उद्घाटन के बाद क्षेत्र से तुरंत जाना पड़ा। सिद्धू अपने निर्वाचन क्षेत्र में 100 फुट रोड पर एक मंदिर के नवीनीकृत द्वार का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सिद्धू के बीच विभिन्न मुद्दों पर खींचतान चली आ रही है तथा दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो