लाइव न्यूज़ :

CAA विरोध: रेल राज्य मंत्री बोले, रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारो, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 08:38 IST

रेल राज्य मंत्री ने हुब्बली में कहा, ‘‘यदि कोई व्यक्ति रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है, तब मैं उस राज्य के मुख्यमंत्री से ‘सख्त कार्रवाई’ करने को कहूंगा, ठीक उसी तरह जैसे कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत संघ में हैदराबाद के विलय के दौरान कदम उठाया था।’’ 

Open in App
ठळक मुद्दे हैदराबाद का भारत संघ में विलय भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल के नेतृत्व में पुलिस कार्रवाई के बाद किया गया था। हाल ही में, नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल में रेल पटरियों को बाधित कर दिया था

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में हो रहे प्रदर्शनों पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने विवादित बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मोदी सरकार में मंत्री सुरेश अंगड़ी ने कहा कि रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी प्रदर्शनकारी को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है।

यह पूछे जाने पर कि सख्त कार्रवाई से उनका मतलब क्या है, रेल राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘सख्त कार्रवाई का मतलब है कि देखते ही गोली मार दी जाए...। ’’ दरअसल, संवाददाताओं ने नागरिकता (संशोधन) कानून से जुड़े प्रदर्शनों के चलते रेलवे संपत्ति को पहुंचाए जा रहे नुकसान को रोकने के लिए कदमों के बारे में उनसे पूछा था। जिस पर उन्होंने यह बात कही। 

गौरतलब है कि हैदराबाद का भारत संघ में विलय भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल के नेतृत्व में पुलिस कार्रवाई के बाद किया गया था। पटेल ने निजाम (हैदराबाद के) और उसकी सेना को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया था। हाल ही में, नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल में रेल पटरियों को बाधित कर दिया था, कुछ स्टेशनों पर तोड़फोड़ की और रेलवे पटरियों पर आग लगा दी, जिसके चलते रेल सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुईं। 

अंगड़ी ने कहा , ‘‘आज जो विपक्षी दल इस कानून का विरोध कर रहे हैं उन्हें आत्मावलोकन करना चाहिए। वे इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। विपक्षी दल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मैं संबद्ध राज्यों से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।’’

 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019मोदी सरकारभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए