लाइव न्यूज़ :

अपनों के बाद BJP के निशाने पर आए दिग्विजय, शिवराज ने कहा- बाहरी व्यक्ति डांट रहा है मंत्रियों को

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 22, 2019 20:08 IST

विधानसभा सत्र में मंत्रियों के जवाब का विरोध करने के बाद दिग्विजय सिंह फिर मुसीबत में आ गए हैं. पहले उनके खिलाफ अपनी ही पार्टी के मंत्री उमंग सिंघार ने मोर्चा खोला, फिर कुछ विधायक असंतुष्ट नजर आए.

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा मंत्रियों को लेकर उठाए गए सवालों पर वे अपनी ही पार्टी में तो घिरते नजर आए, लेकिन अब भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तो उन्हें बाहरी बताते हुए कहा कि वे मंत्रिमंडल में नहीं है, फिर भी मंत्रियों को डांट लगा रहे हैं. वहीं इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने सिंह को एक खुला पत्र लिखकर सिंह स्वयं को सुपर सीएम बता रहे हैं और लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं.

विधानसभा सत्र में मंत्रियों के जवाब का विरोध करने के बाद दिग्विजय सिंह फिर मुसीबत में आ गए हैं. पहले उनके खिलाफ अपनी ही पार्टी के मंत्री उमंग सिंघार ने मोर्चा खोला, फिर कुछ विधायक असंतुष्ट नजर आए. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा और अपनी नाराजगी भी जताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने मंत्री उमंग सिंघार को हिदायत भी दी

. यह मामला कांग्रेस के अंदरुनी तौर पर चल रहा था, लेकिन सत्र के गुरुवार को समाप्त होते ही सिंह के खिलाफ भाजपा ने सीधा हमला करना तेज कर दिया. भाजपा की ओर से सबसे पहले हमला पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया. 

चौहान ने विदिशा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के साथ सुपर सीएम भी हैं. ढ़ाई मुख्यमंत्रियों की सरकार है. सचमुच में यह संवैधानिक संकट है कि एक बाहर का व्यक्ति जो मंत्रिमंडल में नहीं है, वह मंत्रियों को डांट रहा है. यह सरकार अपने अंतर्विरोधों के कारण ही गिर जाएगी.

नेमा ने लिखा पत्र

भाजपा के इंदौर नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक खुला पत्र लिखकर कहा कि सिंह स्वयं को सुपर सीएम सिद्ध करने की कोशिश कर लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं. नेमा ने अपने पत्र में सिंह द्वारा मंत्रियों को नसीहत देने को लेकर कहा है कि यह लोकतंत्र के अंतर्गत मान्य नैतिक सिद्धांतों की हत्या है. 

आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि आप भी इसी सदन के सदस्य रहे हैं और पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं. आपकों स्मरण होना चाहिए कि किसी मंत्री को दबाव प्रभाव में लेकर बयान देने एवं दिए गए बयान को बदलवाने का अलोकतांत्रिक तरीके से प्रयास करना निंदनीय एवं अनुचित है. 

उन्होंने पत्र में लिया है कि तथाकथित सुपर सीएम के रुप में आपके द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के कार्य जनचर्चा का विषय बन रहे हैं. अब प्रश्न यह है कि सदन में मंत्री आपसे चर्चाकर ही बयान देंगे? ऐसी नई व्यवस्था आप बनाना चाह रहे है, जो आपत्तिजक होने के साथ आलोचना के योग्य है.

टॅग्स :शिवमंगल सिंह सुमनकांग्रेसदिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर