लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह पर बोला हमला, कहा- दिग्गी राजा ने गजब ही किया, इतना घबराए कि वोट डालने नहीं गए

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 13, 2019 06:09 IST

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को मध्यप्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर कुल 64.24 प्रतिशत मतदान हुआ, जो वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में इन आठ सीटों पर हुए कुल मतदान की तुलना में 7.43 प्रतिशत अधिक है। राज्य में सभी जगह पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना होने की खबर नहीं है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिग्गी राजा ने आज गजब ही किया, इतना घबराए कि वोट डालने नहीं गए। भोपाल में भी पोलिंग-पोलिंग घूमते रहे। मतदान लोकतंत्र में हमारा परम कर्तव्य है। एक व्यक्ति जो 10 साल सीएम रहे, वोट न डाले तो लोकतंत्र के प्रति उनकी भावनाओं को समझा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मुझे एक दूसरा कारण और लगता है कि दिग्गी राजा को कमलनाथ के प्रशासन पर भरोसा नहीं है। इसलिए खुद पोलिंग-पोलिंग घूम रहे थे। बता दें, दिग्विजय सिंहकांग्रेस की टिकट पर भोपाल से चुनावी अखाड़े में हैं। उनके सामने बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उतारा है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को मध्यप्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर कुल 64.24 प्रतिशत मतदान हुआ, जो वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में इन आठ सीटों पर हुए कुल मतदान की तुलना में 7.43 प्रतिशत अधिक है। राज्य में सभी जगह पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना होने की खबर नहीं है। 

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश की आठ लोकसभा सीटों मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ के लिये के लिए रविवार कुल 64.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह रात नौ बजे का आंकड़ा है।’’ 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पिछले लोकसभा चुनाव में इन आठ सीटों पर कुल 56.81 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस प्रकार इस चुनाव में इन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान राजगढ़ लोकसभा सीट पर 73.45 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम मतदान भिण्ड लोकसभा सीट में 53.09 प्रतिशत हुआ। 

अधिकारी ने कहा कि रात नौ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार मुरैना में 60.67 प्रतिशत, भिण्ड में 53.09 प्रतिशत, ग्वालियर में 59.60 प्रतिशत, गुना में 67.69 प्रतिशत, सागर में 65.41 प्रतिशत, विदिशा में 70.80 प्रतिशत, भोपाल में 65.33 प्रतिशत और राजगढ़ में 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019दिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ