चाचा शिवपाल यादव की 'सपा' में घर वापसी, भतीजे अखिलेश के साथ विलय के बाद अपना ट्विटर बायो बदला

By रुस्तम राणा | Published: December 8, 2022 07:07 PM2022-12-08T19:07:46+5:302022-12-08T19:10:04+5:30

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक शिवपाल यादव ने सपा में विलय के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिवपाल यादव ने अपनी प्रोफ़ाइल को भी अपडेट कर लिया।

Shivpal Yadav changes Twitter bio after reunion with nephew Akhilesh | चाचा शिवपाल यादव की 'सपा' में घर वापसी, भतीजे अखिलेश के साथ विलय के बाद अपना ट्विटर बायो बदला

चाचा शिवपाल यादव की 'सपा' में घर वापसी, भतीजे अखिलेश के साथ विलय के बाद अपना ट्विटर बायो बदला

लखनऊ:समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा सैफई में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव को अपनी पार्टी का झंडा भेंट कर पुनः पार्टी में शामिल किया। इसके कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिवपाल यादव ने अपनी प्रोफ़ाइल को भी अपडेट कर लिया। चाचा-भतीजे के विलय की ओर इशारा करते हुए, शिवपाल के बायो-प्रोफाइल में लिखा था, 'नेता, समाजवादी पार्टी'।

गुरुवार को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा की डिंपल यादव ने दो लाख से अधिक वोटों की बढ़त के साथ भारी जीत हासिल की। इससे पहले दिन में, दोनों (शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव) डिंपल यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आए। अक्टूबर, 2022 को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव की आवश्यकता थी।

Web Title: Shivpal Yadav changes Twitter bio after reunion with nephew Akhilesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे