शिवाजी की प्रतिमा पर खर्च होंगे महाराष्ट्र सरकार के 3643.78 करोड़ रुपये, 2022 तक पूरा होगा काम

By भाषा | Published: December 24, 2018 02:22 AM2018-12-24T02:22:27+5:302018-12-24T02:22:27+5:30

सरकार द्वारा इस काम के लिए निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रतिमा और समुद्र में दीवार बनाने का काम 2019-20 में शुरू किया जायेगा। 

Shivaji's statue will cost Maharashtra Government Rs 3643.78 crore, complete by 2022 | शिवाजी की प्रतिमा पर खर्च होंगे महाराष्ट्र सरकार के 3643.78 करोड़ रुपये, 2022 तक पूरा होगा काम

शिवाजी की प्रतिमा पर खर्च होंगे महाराष्ट्र सरकार के 3643.78 करोड़ रुपये, 2022 तक पूरा होगा काम

मुंबई, 23 दिसम्बरः मुंबई के निकट अरब सागर तट पर बनाई जा रही छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर 3643.78 करोड़ रूपये की लागत आयेगी और इस परियोजना के सभी पक्षों का निर्माण 2022-23 तक पूरा कर लिया जायेगा। सरकार ने यह जानकारी दी। 

सरकार द्वारा इस काम के लिए निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रतिमा और समुद्र में दीवार बनाने का काम 2019-20 में शुरू किया जायेगा। 

पिछले सप्ताह जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया कि राज्य मंत्रिमंडल ने एक नवंबर, 2018 को परियोजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति और 3700.84 करोड़ रुपये के कुल व्यय को मंजूरी दी थी। 

राज्य सरकार द्वारा दी गई आधिकारिक मंजूरी के अनुसार, नयी लागत अब 56.70 करोड़ रुपये कम होकर 3643.78 करोड़ रुपये होगी। 

Web Title: Shivaji's statue will cost Maharashtra Government Rs 3643.78 crore, complete by 2022

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे