लाइव न्यूज़ :

दादरा और नगर हवेली उपचुनाव में शिवसेना को मिली जीत

By भाषा | Updated: November 2, 2021 18:10 IST

Open in App

सिलवासा, दो नवंबर शिवसेना उम्मीदवार कलाबेन डेलकर ने दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 51,269 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्व निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।

उनकी पत्नी कलाबेन डेलकर (50) को उपचुनाव में 1,18,035 मत प्राप्त हुए। कलाबेन के निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के महेश गावित को 66,766 मत हासिल हुए। कांग्रेस के उम्मीदवार महेश धोड़ी को 6,150 वोट मिले। महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस और शिवसेना सहयोगी दल हैं लेकिन इन्होंने उपचुनाव अकेले लड़ा।

अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षित संसदीय सीट पर 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था और मंगलवार मतगणना तथा नतीजों की घोषणा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे