लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को जल्द ही बदला जाएगा, शिवसेना (यूबीटी) ने किया दावा- शिंदे गुट कुर्सी बचाने में लगा हुआ है, वहीं फड़नवीस...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2023 07:23 IST

सामना के संपादकीय में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री निश्चित तौर पर जाएंगे।’’ 'सामना' के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने कहा कि शिंदे सोचते हैं कि वह गरीबों के 'मसीहा' हैं लेकिन वह हेलीकॉप्टर से तीन दिन की छुट्टी पर गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि शिंदे गुट जहां कुर्सी बचाने में लगा हुआ है। वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का खेमा उनसे मीठी-मीठी बातें कर रहा है और उनके पीठ पीछे अलग खेल खेल रहा है।

मुंबईः उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही पद से हटने वाले हैं। यह दावा ऐसे समय किया गया है जब विभिन्न तरह के राजनीति कयास लगाये जा रहे हैं।

पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि शिंदे गुट जहां कुर्सी बचाने में लगा हुआ है, वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का खेमा उनसे मीठी-मीठी बातें कर रहा है और उनके पीठ पीछे अलग खेल खेल रहा है।

संपादकीय में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री निश्चित तौर पर जाएंगे।’’ बाद में पत्रकारों से बात करते हुए, 'सामना' के कार्यकारी संपादक और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि अपने पैतृक स्थान सतारा गये मुख्यमंत्री शिंदे शायद अपनी छुट्टी बढ़ा सकते हैं। राउत ने कहा कि शिंदे सोचते हैं कि वह गरीबों के 'मसीहा' हैं लेकिन वह हेलीकॉप्टर से तीन दिन की छुट्टी पर गए हैं।

इस बीच, शिवसेना के एक प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने कहा है कि मुख्यमंत्री छुट्टी पर नहीं गए हैं, बल्कि (सतारा के) आधिकारिक दौरे पर हैं। उधर शिंदे ने भी कहा है कि वह छुट्टी पर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके छुट्टी पर होने के दावे गलत हैं। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब