लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे की शिवसेना को एक और झटका, शिंदे खेमे में शामिल हुईं पार्टी प्रवक्ता और मुंबई की पूर्व पार्षद शीतल म्हात्रे

By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2022 09:50 IST

मुंबई की पूर्व पार्षद शीतल म्हात्रे ने देर शाम शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ शिंदे के आवास का दौरा किया और नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्दे मुंबई की पूर्व पार्षद शीतल म्हात्रे मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो गईंशीतल ने 2012 और 2017 में उत्तरी मुंबई के उपनगरीय दहिसर में वार्ड नंबर 7 का प्रतिनिधित्व किया था।ठाकरे नीत शिवसेना ने म्हात्रे को अलीबाग-पेन इलाके के लिए संपर्क संघटक (समन्वयक) नियुक्त किया था

मुंबईः उद्धव ठाकरे की शिवसेना में टूट निरंतर जारी है। एक-एक कर कई नेताओं ने शिवसेना को छोड़ शिंदे खेमे का दामन थाम लिया। वहीं  मंगलवार पार्टी को एक और झटका लगा। शिवसेना की पार्टी प्रवक्ता और मुंबई की पूर्व पार्षद शीतल म्हात्रे मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो गईं। शीतल म्हात्रे मुंबई से शिवसेना की पहली पूर्व पार्षद हैं जिन्होंने खुलेआम शिंदे को समर्थन देने की घोषणा की है।

शीतल ने 2012 और 2017 में उत्तरी मुंबई के उपनगरीय दहिसर में वार्ड नंबर 7 का प्रतिनिधित्व किया था। शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ म्हात्रे मंगलवार रात, शिंदे के आवास पर गईं और उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा की।

ठाकरे नीत शिवसेना ने म्हात्रे को अलीबाग-पेन इलाके के लिए संपर्क संघटक (समन्वयक) नियुक्त किया था। शिवसेना के नियंत्रण वाले बृहन्मुंबई नगर निगम का चुनाव अगले कुछ महीनों में होने वाला है। गौरतलब है कि पिछले महीने शिंदे के विद्रोह के कारण उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाडी सरकार गिर गई थी। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब