लाइव न्यूज़ :

शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 18, 2022 14:30 IST

महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की मिली जुली सरकार ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के पैतरे को फेल करने के लिए एक बयान जारी किया है, जिसके मुताबिक सरकार किसी भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति केवल कानूनी नियमों के हिसाब से देगी।

Open in App
ठळक मुद्देलाउडस्पीकर विवाद पर गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करेंगेउद्धव सरकार धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर उपयोग की अनुमति कानूनी नियमों के हिसाब से देगीराज ठाकर ने उद्धव सरकार को 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाने की चेतावनी दी है

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की बीच चल रही टशल में सूबे की महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार सक्रिय हो गई है।

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की मिली जुली सरकार ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के उस पैतरे को फेल करने की दिशा में बढ़ गई है, जिसमें ठाकरे ने राज्य सरकार को चेतावनी दी थी कि वो आगामी 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवा दे नहीं तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

इस मामले में महाराष्ट्र का गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति केवल कानूनी नियमों के हिसाब से दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करेंगे और सभी पुलिस कमिश्नरों के साथ-साथ अन्य उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

मालूम हो कि इससे पहले रविवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के मद्देनजर कहा था कि इस देश में रहने वाले मुसलमानों को यह बात अच्छे से समझनी होगी कि यहां पर कोई भी धर्म कानून और देश से ऊपर नहीं है। मस्जिदों के लाउडस्पीकर से लोगों को परेशानी होती है तो उन्हें खुद ही वहां से लाउडस्पीकर हटा देना चाहिए।

उन्होंने कहा, "इसके लिए हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते हैं और न ही किसी ने नमाज़ अदा किये जाने का विरोध किया है। हम बस इतना चाहते हैं कि मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर, जो कानूनी तौर पर अवैध हैं। उन्हें वो अपनी स्वेच्छा से उतार दें। लेकिन अगर वो मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतारते हैं तो हम भी लाउडस्पीकर के प्रयोग के लिए स्वतंत्र हैं। मुसलमानों को यह बात अच्छे से समझनी चाहिए कि कोई भी धर्म कानून से बड़ा नहीं होता है। अब मैं 3 मई के बाद देखूंगा कि इस मामले में क्या करना है।"

इसके साथ ही राज ठाकरने ने कहा था, "हमने हिंदुओं से 3 मई तक इंतजार करने के लिए कहा है और अगर उसके बाद भी मस्जिदों पर लाउडस्पीकर लगे रहे तो हम भी मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।"

मालूम हो कि इससे पहले राज ठाकरने ने यह भी कहा था कि वो जल्द ही अयोध्या जा रहे हैं रामलला का दर्शन करने के लिए, जिसके पलटवार में रविवार को शिवसेना ने भी घोषणा कर दी की मुख्यमंत्री उद्ध ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे भी भगवान राम का दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे।

दरअसल मौजूदा समय में उद्धव और राज ठाकरे के दल एक-दूसरे के मुकाबले इस बात को साबित करने में लगे हुए हैं कि वो महाराष्ट्र में सबसे बड़ी हिंदुत्ववादी पार्टी है।

इसी टशल में बीते दिनों शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादक और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राज ठाकरे पर हमला करते हुए उन्हें 'महाराष्ट्र का ओवैसी' तक कह दिया था। जिससे नाराज मनसे ने 'सामना' के सामने संजय राउत का पोस्टर लगाते हुए कहा था कि राउत अपना लाउडस्पीकर बंद करें नहीं तो अपने तरीके से उनका लाउडस्पीकर बंद कर देंगे।     

टॅग्स :महाराष्ट्रराज ठाकरेउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए