लाइव न्यूज़ :

ईडी की छापेमारी के दौरान बिगड़ी शिवसेना नेता की तबीयत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

By विनीत कुमार | Updated: September 27, 2021 15:03 IST

भाजपा विधायक रवि राणा ने को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत पर ईडी ने आनंदराव के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

Open in App
ठळक मुद्देआनंदराव अडसुल को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय लाया जाना था, इससे पहले हुई उनकी तबीयत खराबआनंदराव के घर सुबह 7.30 बजे पहुंची थी ईडी की टीम, फिलहाल उन्हें गोरेगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई: सहकारी बैंक फ्रॉ़ड के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल के आवास पर छापेमारी के दौरान उनकी बिगड़ी तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आनंदराव अडसुल सांसद भी रहे हैं।

दरअसल, आनंदराव को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय लाया जाना था। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें गोरेगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आनंदराव सिटी को-ऑपरेटिव बैंक में धन की हेराफेरी से जुड़े एक मामले में ईडी की जांच के घेरे में है। वे 16वीं लोकसभा के सदस्य थे। वे तब महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद बनकर संसद पहुंचे थे।

शिवसेना के कुछ और नेता भी ईडी की रडार पर

टाइम्स नाउ के अनुसार ईडी सिटी को-ऑपरेटिव बैंक धोखाधड़ी मामले में तलाशी ले रही है और शिवसेना के कई नेता अभी ईडी के रडार पर हैं। ईडी ने सोमवार को आनंदराव अडसुल और उनके बेटे अभिजीत अडसुल को तलब किया था हालांकि उन्होंने दिल्ली में पूर्व व्यस्तताओं के कारण एजेंसी के सामने पेश होने में असमर्थता व्यक्त की थी।

इस महीने की शुरुआत में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर उनसे जुड़े छह परिसरों की तलाशी ली थी। एजेंसी ने जांच और तलाशी के दौरान कई दस्तावेज भी जुटाए थे। 

मिली जानकारी के मुताबिक आनंदराव के कांदिवली पूर्व कदमगिरि घर सोमवार सुबह तकरीबन 7:30 बजे ईडी की टीम पहुंची थी। इसके बाद उनके घर के पास शिवसेना कार्यकर्ताओं की भी संख्या बढ़ने लगी थी। इसके बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस को भी तैनात किया गया था।

गौरतलब है कि बडनेरा से भाजपा विधायक रवि राणा ने को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत पर ईडी ने आनंदराव के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। 

शिवसेना नेता आनंदराव पर को-ऑपरेटिव बैंक से 900 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। भाजपा विधायक रवि राणा के आरोपों के अनुसार यह भ्रष्टाचार तब हुआ जब आनंदराव अडसुल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष थे।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयमुंबईमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं