लाइव न्यूज़ :

शिरोमणी अकाली दल ने दिल्ली हिंसा की निंदा की

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:33 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 जनवरी शिरोमणी अकाली दल ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा की बुधवार को निंदा करते हुए कहा कि देश सिर्फ शांति व सांप्रदायिक सौहार्द के माहौल में ही उन्नति कर सकता है।

पार्टी नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि जिस तरह से कुछ “स्वयंभू” नेताओं ने कथित तौर पर किसानों की ट्रैक्टर परेड की आड़ में हिंसा भड़काई है उसकी “अंतरराष्ट्रीय जांच” होनी चाहिए।

हाथों में डंडे, तिरंगा और किसान संघों के झंडे लिये हजारों किसानों ने विभिन्न सीमाओं से शहर में घुसते हुए बैरियर तोड़ दिये और पुलिस के साथ झड़प की तथा ऐतिहासिक लाल किले पर एक धार्मिक ध्वज फहराया।

शिरोमणी अकाली दल ने एक बयान में कहा कि वह किसी के द्वारा किसी भी रूप में हिंसा के इस्तेमाल के खिलाफ है और साथ ही “शांति व सांप्रदायिक सौहार्द के लिये अपने मजदूब और अडिग संकल्प” को दोहराया।

पार्टी ने अपनी कोर समिति की आपात बैठक के बाद कहा, “हम हमेंशा इन मूल्यों के साथ खड़े रहे हैं और इनके संरक्षण के लिये सर्वोच्च बलिदान भी दिया है। हमारा दृढ़ मत है कि पंजाब और देश सिर्फ शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के माहौल के जरिये ही प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं।”

अपने प्रस्ताव में पंजाब में विपक्षी दल ने केंद्र सरकार को इस घटना को किसानों की वाजिब मांगों को “कुचलने के बहाने” के तौर पर इस्तेमाल करने के खिलाफ आगाह किया।

पार्टी ने कहा, “संसद के आगामी सत्र में इन मांगों को हम आक्रामक तरीके से उठाएंगे।”

इसबीच मजीठिया ने दावा किया कि कुछ “असामाजिक” तत्व एजेंसियों के हाथों की कठपुतली बन गए जो ट्रैक्टर परेड को “नष्ट” करना चाहते थे। उन्होंने इस मामले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले