लाइव न्यूज़ :

झारखंड CM के पिता शिबू सोरेन और मां रूपी सहित 7 लोग कोरोना संक्रमित, फिलहाल क्वारंटाइन में

By भाषा | Updated: August 22, 2020 15:39 IST

झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 28 हजार 196 है और 18 हजार 372 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। राज्य में कोविड-19 से 297 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार की देर रात्रि 76 वर्षीय शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रुपी सोरेन समेत शिबू के परिवार एवं कार्यालय के सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी ।हेमंत और उनकी कैबिनेट के दस सहयोगी पहले से ही होम क्वारंटाइन में हैं।

रांची:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष 76 वर्षीय शिबू सोरेन एवं उनकी पत्नी रुपी समेत उनके आवास के सात लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं जिसके बाद वे सब अपने घर में पृथक—वास में चले गये हैं जबकि मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री आवास पर रह रहे उनके परिजनों की कोरोना संक्रमण की जांच एक बार फिर सोमवार को की जायेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि 76 वर्षीय शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रुपी सोरेन समेत शिबू के परिवार एवं कार्यालय के सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी । उनकी जांच ट्रूनेट मशीन से की गयी । शिबू सोरेन और उनके परिजनों तथा सहयोगियों के कुल 29 नमूने शिबू के आवास से जांच के लिए एकत्रित किये गये थे जिनमें से सात में संक्रमण की पुष्टि हुयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शिबू सोरेन और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद अब एक बार फिर उनके बेटे तथा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा उनके साथ मुख्यमंत्री आवास में रह रहीं उनकी पत्नी तथा अन्य परिजनों की भी सोमवार को कोरोना संक्रमण की जांच की जायेगी।

हेमंत और उनकी कैबिनेट के दस सहयोगी पहले से ही गृह पृथक—वास में हैं क्योंकि 18 अगस्त को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में उनके साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए थे जिन्हें उसी दिन रात्रि में कोरोना संक्रमित पाया गया था।

बन्ना गुप्ता यहां रिम्स में भर्ती हैं और वहीं उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि शिबू और उनकी पत्नी को कोरोना संक्रमण के बाह्य लक्षण नहीं हैं लिहाजा उन्हें गृह पृथक—वास में रखा गया है ।

इस बीच झारखंड में पिछले चैबीस घंटों में कोरोना संक्रमण से 11 मरीजों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 297 पर पहुंच गया है जबकि शुक्रवार की देर रात तक संक्रमण के 1258 नये मामले सामने आये थे जिन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 28196 हो गयी है जिनमें से 18372 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं और 9527 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

टॅग्स :हेमंत सोरेनशिबू सोरेनझारखंडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब