लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल टीम के साथ मेदांता में भर्ती होने के लिए दिल्ली रवाना

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 25, 2020 20:13 IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)के प्रमुख और झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। वे अभी राज्यसभा सांसद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके पिता शिबू सोरेन पहले से गुरुग्राम मेदांता के डॉक्टरों की निगरानी में थे। इसलिए उन्हें वहां शिफ्ट किया जा रहा है। शिबू सोरेन के साथ-साथ उनकी पत्नी रुपी सोरेन भी बीते शुक्रवार (21 अगस्त) को कोरोना संक्रमित पाई गईं थी।

नई दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन 21 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद सोमवार (24 अगस्त) को शिबू सोरेन को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद मंगलवार (25 अगस्त) को शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें प्लाज्मा चढ़ाया गया है। मेडिकल टीम और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें अब दिल्ली ले जाया जा रहा है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में शिबू सोरेन को भर्ती कराया जाएगा। 

रांची मेदांता के पीआर के मुताबिक गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में शिबू सोरेन का इलाज डॉ नरेश त्रेहान और उनकी टीम करेगी। हॉस्पिटल ने जानकारी दी है कि शिबू सोरेन को कोविड-19 के अलावा कुछ और भी बीमारियां हैं। वे पहले से डॉ त्रेहान की निगरानी इलाज करवा रहे थे। इसलिए उन्हें गुरुग्राम मेदांत में शिफ्ट किया जा रहा है। 

राजधानी ट्रेन के स्पेशल कोच से दिल्ली जाएंगे शिबू सोरेन 

रिपोर्ट के मुताबिक शिबू सोरेन रांची से शाम को ही एम्बुलेंस से बोकारो के लिए निकल चुके हैं। बोकारो से शिबू सोरेन राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली आएंगे। इसके लिए ट्रेन में भुवनेश्वर से ही एक स्पेशल कोट लगाया जाएगा। 

Hemant Soren and shibu soren (File Photo)

हेमंत सोरेन ने कहा है, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रमुख और झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन को रांची के मेदांता अस्पताल से दिल्ली ले जाया जा रहा है। मेरे पिता स्थिर हैं इनकी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री है। साल भर से इनका रेगुलर चेक अप नहीं हुआ था इसलिए दिल्ली शिफ्ट कर रहे हैं। 

शिबू सोरेन की पत्नी रुपी सोरेन भो हैं कोरोना संक्रमित

शिबू सोरेन के साथ-साथ उनकी पत्नी रुपी सोरेन भी बीते शुक्रवार (21 अगस्त) को कोरोना संक्रमित पाई गईं थी। रुपी सोरेन अपने घर पर ही इलाज करा रही हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन एवं अन्य परिजन, प्रधान सचिव तथा मीडिया सलाहकार तीसरी जांच में भी कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त पाये गए हैं। झारखंड मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर 24 अगस्त को कहा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके परिजन एवं मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत पदाधिकारियों व कर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

76 वर्षीय शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रुपी सोरेन समेत शिबू के परिवार एवं कार्यालय के सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शिबू सोरेन और उनके परिजनों तथा सहयोगियों के कुल 29 नमूने शिबू के आवास से जांच के लिए एकत्रित किये गये थे जिनमें से सात में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

टॅग्स :शिबू सोरेनहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

क्राइम अलर्ट‘डायन’ होने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने 32 वर्षीय महिला और 2 माह के नवजात शिशु को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, जान बचाकर भागने में सफल गंभीर रूप से झुलसा पति

भारतनिकाय चुनाव के बाद झारखंड में 'खेला'?, झामुमो-भाजपा में समझौता, हेमंत सरकार से आउट कांग्रेस-राजद?, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया दावा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप