लाइव न्यूज़ :

तरह-तरह के फुटवेयर से लेकर पश्चिमी संगीत सुनने और फिल्में देखने का शौक रखती थीं शीला दीक्षित

By भाषा | Updated: July 21, 2019 06:36 IST

अपनी जिंदगी से जुड़े इन पहलुओं का खुलासा खुद पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी आत्मकथा,‘‘सिटीजन दिल्ली: माई टाइम्स,माई लाइफ’’में किया था। यह पुस्तक पिछले साल प्रकाशित हुई थी। आत्मकथा में दीक्षित लिखती हैं,‘‘टेलीविजन नहीं था और रेडियो सुनने के लिए भी दिन में कुछ घंटे निर्धारित थे...।''

Open in App

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को शुरुआत से ही संगीत का बेहद शौक था और वह अपने पसंदीदा गाने सुनने के लिए रेडियो से पास बैठी रहती थीं। संगीत के अलावा दीक्षित को किसी भी आम लड़की की भांति तरह-तरह के जूते-चप्पल पहनने का भी खूब शौक था और उनके पास इसका अच्छा कलेक्शन भी था। पढ़ना और फिल्में देखना भी दीक्षित को खूब पसंद था। थियेटर में उन्होंने जो पहली फिल्म देखी वह थी ‘हैमलेट’।

अपनी जिंदगी से जुड़े इन पहलुओं का खुलासा खुद पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी आत्मकथा,‘‘सिटीजन दिल्ली: माई टाइम्स,माई लाइफ’’में किया था। यह पुस्तक पिछले साल प्रकाशित हुई थी। आत्मकथा में दीक्षित लिखती हैं,‘‘टेलीविजन नहीं था और रेडियो सुनने के लिए भी दिन में कुछ घंटे निर्धारित थे। जिंदगी स्कूल की पढ़ाई करने और वक्त बिताने के लिए किताबे पढ़ने, कभी कभी फिल्में देखने और संगीत सुनने के इर्द-गिर्द घूमती थी।’’

आत्मकथा में दीक्षित कहती हैं कि शुक्रवार की रात बेहद लोकप्रिय पश्चिमी संगीत के कार्यक्रम ‘ए डेट विथ यू’ केसाथ गुजरती थी। इस कार्यक्रम में नए गाने सुनाए जाते थे।

उनकी पसंदीदा पुस्तकें थीं लेविस कैरल की ‘एलिस इन वंडरलैंड’ और ‘थ्रू द लुकिंग ग्लास, व्हाट एलिस फाउंड देयर’। इसके अलावा उन्हें शेरलक होम्स की सीरीज भी पसंद थीं। पुस्तक में दीक्षित ने फुटवेयर के प्रति अपने जुनून के बारे में बताया है।

वह कहती हैं कि उस समय उन्हें पांच रुपए पॉकेट मनी के तौर पर मिलते थे और कुछ ही दिनों में उन्होंने सिंपिल डिजाइन वाले रंग बिरंगे फुटवेयर खरीदने के लिए पर्याप्त धन बचा लिया था।

टॅग्स :शीला दीक्षितकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना