लाइव न्यूज़ :

आरोपों पर बोली शेहला राशिद, कहा- सेना द्वारा कश्मीरियों को प्रताड़ित किए जाने का मेरे पास सबूत है!

By स्वाति सिंह | Updated: August 22, 2019 14:02 IST

गुरुवार को डीएमके पार्टी के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, राजद नेता मनोज झा, सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी और बृदा करात, समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव और शेहला राशिद शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देशेहला रशीद ने भारतीय सेना पर लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि उनके पास सबूत मौजूद है। शेहला ने भारतीय सेना पर बेवजह कश्मीरियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

दिल्ली के जंतर मंतर पर गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट की नेता शेहला राशिद ने भारतीय सेना पर लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि उनके पास सबूत मौजूद है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शेहला ने कहा कि जब भारतीय सेना जब जांच का गठन करेगी तब मैं सबूत दूंगीं।'

दरअसल, शेहला ने भारतीय सेना पर बेवजह कश्मीरियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। शेहला राशिद ने इसे लेकर कई ट्वीट किए थे। उन्होंने लिखा था कि भारतीय सेना कश्मीरियों को बेवजह प्रताड़ित कर रही है। युवा लड़कों को पूछताछ के लिए उठाया जा रहा है और उन्हें जमकर टॉर्चर किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था-  'आर्मी के जवान लोगों के घरों में रात को जबरन घुस रहे हैं। लड़कों को उठा रहे हैं। घर के राशन को जमीन पर बिखेर रहे हैं। चावल में तेल मिला रहे हैं।'

शेहला राशिद के आरोपों को भारतीय सेना ने किया खारिज 

भारतीय सेना ने शेहला राशिद के आरोपों को खारिज करते हुये कहा है कि यह आरोप आधारहीन हैं। हम इन्हें खारिज करते हैं। गलत इरादे वाले लोग और संगठन जनता को भड़काने के इरादे से इस तरह की फर्जी खबरें फैलातें हैं।

भारत सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को वापस लेते हुए जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया है। राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया है।  

बता दें कि दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी के नेतृत्व में विपक्षी दल जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में शामिल नेताओं की मांग है कि जम्मू-कश्मीर में नजरबंद किए गए नेताओं को रिहा किया जाए। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, राजद नेता मनोज झा, सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी और वृंदा करात, समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव और जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट पार्टी की शेहला राशिद शामिल हैं। 

जम्मू-कश्मीर को विशेष ओहदा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को बीते दिनों नरेंद्र मोदी सरकार ने संशोधित कर दिया था। इससे पहले जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और उमर अबदुल्ला को नजरबंद किया गया था। वहीं, पूर्व सीएम फारूक अबदुल्ला ने दावा किया था कि उन्हें भी नजरबंद किया गया था लेकिन गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था कि उन्हें जबदस्ती सदन में तो लाया नहीं जा सकता। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील