लाइव न्यूज़ :

पूर्व आप नेता शाजिया इल्मी का आरोप- 'AAP में रहते हुए सहा दुर्व्यवहार, वहां मारपीट करना बहुत सामान्य बात'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 17, 2024 15:46 IST

पूर्व आप नेता शाजिया इल्मी ने भी प्रतिक्रिया दी है। शाजिया इल्मी ने कहा है कि ज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की तरह उन्होंने भी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में रहते हुए दुर्व्यवहार सहन किया है और 'वहां मारपीट करना बहुत सामान्य बात है।'

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर हुए मारपीट का मामला सुर्खियों में है मामले में स्वाति मालीवाल ने पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी हैडिटेल्स सामने आने के बाद पूर्व आप नेता शाजिया इल्मी ने भी प्रतिक्रिया दी है

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर हुए मारपीट का मामला सुर्खियों में है। इस मामले में स्वाति मालीवाल ने पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है। एफआईआर के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने कथित तौर पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को कई बार लात मारने के साथ ही थप्पड़ भी मारे थे और मालीवाल के मदद के लिए चिल्लाने पर भी वह नहीं रुका। मालीवाल अपना बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने भी पेश हुईं।

मारपीट की डिटेल्स सामने आने के बाद पूर्व आप नेता शाजिया इल्मी ने भी प्रतिक्रिया दी है। शाजिया इल्मी ने कहा है कि ज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की तरह उन्होंने भी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में रहते हुए दुर्व्यवहार सहन किया है और 'वहां मारपीट करना बहुत सामान्य बात है।' उन्होंने दावा किया कि यहां तक ​​कि योगेन्द्र यादव जैसे नेताओं को भी "बाउंसरों ने बाहर निकाल दिया" और अब, पूर्व डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष की पिटाई की गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शाजिया इल्मी ने कहा, "बिभव कुमार का काम अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करना है। मैंने भी उस शख्स की बदतमीजी बर्दाश्त की है...वहां मारपीट करना बहुत सामान्य बात है। प्रशांत कुमार और योगेन्द्र यादव को भी बाउंसरों ने बाहर निकाल दिया। लेकिन, इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी...क्या आपके पीए द्वारा किसी महिला को पीटना उचित है? पुलिस ने अच्छा काम किया है।" 

बता दें कि केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालीवाल से हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की और बिभव कुमार को मामले में आरोपी बनाया। प्राथमिकी में कहा गया है कि मालीवाल लगातार मदद के लिए चिल्ला रही थीं, लेकिन कुमार नहीं रुका और उसने मालीवाल के सीने, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर लातें मारते हुए हमला किया। मालीवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि कुमार ने उन पर पूरी ताकत से बार-बार हमला किया और कथित तौर पर उन्हें सात-आठ बार थप्पड़ मारे। 

शाजिया इल्मी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए। ''एक महिला सहकर्मी की पिटाई करवाने'' के बाद उनके पास इस पद पर बने रहने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि बिभव कुमार, जिस पर मालीवाल ने मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है, वह केवल आप संयोजक के आदेशों का पालन करते हैं और किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि उन्होंने अपनी मर्जी से ऐसा किया है।

टॅग्स :स्वाति मालीवालअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब