लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने निर्णायक माहौल बना दिया, वे हमारे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे: शत्रुघ्न सिन्हा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2019 19:27 IST

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इस बार किसी भी कीमत पर देश में एनडीए की सरकार नहीं बनने जा रही है. कांग्रेस ने क्षेत्रीय दलो के साथ देश भर में पहली बार गठबंधन किया है और 21 तारीख को कांग्रेस की प्री रिजल्ट बैठक होगी और इसमें तय होगा कि प्रधानंत्री कौन बनेगा. यह गठबंधन की बैठक में ही तय होगा, खुद से नहीं.

Open in App
ठळक मुद्देशत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इस बार किसी भी कीमत पर देश में एनडीए की सरकार नहीं बनने जा रही है।सिन्हा ने कहा कि अपने लिए कभी मैंने गाड़ी और रिश्वत नहीं मांगी। भाजपा में अकेले आवाज उठाई। उन लोगों ने आवाज नहीं उठाई जो चमचे थे।

बिहार के पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार बिहारी बाबू अर्थात शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार (17 मई) को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए दावा किया कि उन्होंने देश में एक निर्णायक माहौल बना दिया है और वे उनके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी लेकिन सरकार बनाने में सहयोगी दलों की बड़ी भूमिका होगी.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इस बार किसी भी कीमत पर देश में एनडीए की सरकार नहीं बनने जा रही है. कांग्रेस ने क्षेत्रीय दलो के साथ देश भर में पहली बार गठबंधन किया है और 21 तारीख को कांग्रेस की प्री रिजल्ट बैठक होगी और इसमें तय होगा कि प्रधानंत्री कौन बनेगा. यह गठबंधन की बैठक में ही तय होगा, खुद से नहीं.

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में बिहारी बाबू ने कहा कि ना जज्बा कम हुआ है ना हौसला पस्त. आज तक मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसे कोई भी स्वार्थ कहे. अपने लिए कभी मैंने गाड़ी और रिश्वत नहीं मांगी. भाजपा में मैंने अकेले आवाज उठाई. उन लोगों ने आवाज नहीं उठाई जो चमचे थे. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश मे तानाशाही शुरू हुई है, जबकि मनमोहन सिंह के समय लोकशाही थी. न्यूटन का तीसरा लॉ आज लागू हुआ है और राहुल गांधी ने देश में निर्णायक महौल बनाया है.

बिहारी बाबू ने कहा कि आज मैं सिर्फ कांग्रेस का नहीं गठबंधन का उम्मीदवार हूं. कल का रोड शो ऐतिहासिक था, एनडीए को अपनी औकात पता चल गई होगी. बाकी चुनावी नतीजे उनकी औकात बतायेगा.  हालात भले ही बदले शत्रुघ्न सिन्हा कभी नहीं बदला.

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कहते थे कि बिहारी बाबू की औकात नहीं है, जनता की भीड़ ने यह साफ दर्शा दिया कि मेरी औकात क्या है? उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात से आए कुछ लोगों ने शत्रुघ्न सिन्हा की औकात पूछी थी. हजारों की संख्या में जनता ने इस रोड शो में आकर उनका मान बढ़ा दिया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावशत्रुघ्न सिन्हाकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष