लाइव न्यूज़ :

जामिया हिंसा मामले में शरजील इमाम और आसिफ तन्हा हुए बरी, जेल से फिर भी नहीं होंगे रिहा

By अंजली चौहान | Updated: February 4, 2023 12:59 IST

शरजील और आसिफ पर कई और मामले दर्ज है जिन्हें लेकर मामले की जांच हो रही है। यही कारण है कि अभी वह जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे साकेत कोर्ट ने शरजील इमाम और आसिफ तन्हा को किया बरी।कोर्ट से बरी होने के बाद भी जेल में रहेंगे शरजील इमाम।मामला 2019 के जामिया हिंसा से जुड़ा हुआ है।

नई दिल्ली: जामिया में साल 2019 में हुई हिंसा के मामले में जेल में बंद आसिफ तन्हा और शरजील इमाम को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया है। शरजील इमाम और आसिफ तन्हा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र है। शनिवार को कोर्ट ने इन्हें बरी कर दिया, लेकिन अभी भी इमाम और तन्हा को जेल में ही रहना होगा। 

शरजील और आसिफ पर कई और मामले दर्ज है जिन्हें लेकर मामले की जांच हो रही है। यही कारण है कि अभी वह जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे। यह आदेश साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अरुल वर्मा की खंडपीठ ने सुनाया है। 

पिछले साल निचली अदालत ने इमाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए (राजद्रोह), 153ए (दुश्मनी को बढ़ावा देना), 153बी (राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल आरोप), 505 (सार्वजनिक शरारत करने वाले बयान) आर धारा 13 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था। 

क्या है शरजील इमाम पर आरोप?

शरजील इमाम पर साल 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया था, जिससे हिंसा भड़क गई थी। गौरतलब है कि शरजील पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर 13 दिसंबर 2019 को जामिया मिलिया इस्लामिया में और 16 दिसंबर, 2019 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल में भाषण दिया था। इन भाषणों में उन्होंने असम और शेष पूर्वोत्तर को भारत से काट देने को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। 

टॅग्स :शर्जील इमामदिल्लीकोर्टकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज