लाइव न्यूज़ :

कल सोनिया गांधी से मिलेंगे शरद पवार, सीएमपी के मसौदे और तीनों पार्टियों के बीच विभागों के बंटवारे पर चर्चा होगी

By भाषा | Updated: November 16, 2019 19:06 IST

कांग्रेस और राकांपा पहले ही सरकार गठन के लिए शिवसेना के साथ एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) पर चर्चा कर चुके है। कांग्रेस और राकांपा में सूत्रों ने बताया कि सीएमपी के मसौदे और तीनों पार्टियों के बीच विभागों के बंटवारे पर बैठक में चर्चा की जायेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और शिवसेना के बीच चली खींचतान के बाद राज्य में 12 नवम्बर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस राज्य में सरकार गठन पर चर्चा करने में व्यस्त हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राकांपा प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र में सरकार गठन के वास्ते शिवसेना के साथ संभावित गठबंधन पर चर्चा के लिए रविवार को दिल्ली में मुलाकात कर सकते है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस और राकांपा पहले ही सरकार गठन के लिए शिवसेना के साथ एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) पर चर्चा कर चुके है। कांग्रेस और राकांपा में सूत्रों ने बताया कि सीएमपी के मसौदे और तीनों पार्टियों के बीच विभागों के बंटवारे पर बैठक में चर्चा की जायेगी।

मुख्यमंत्री पद के बंटवारे के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना के बीच चली खींचतान के बाद राज्य में 12 नवम्बर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस राज्य में सरकार गठन पर चर्चा करने में व्यस्त हैं।

राकांपा के एक सूत्र ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी और पवार रविवार की शाम को बैठक करेंगे और महाराष्ट्र में सरकार गठन से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।’’ सूत्रों ने बताया कि राकांपा सरकार की स्थिरता सुनिश्चित करने के वास्ते कांग्रेस को सरकार का हिस्सा बनानी चाहती है।

भाजपा और शिवसेना ने राज्य में 21 अक्टूबर को हुआ विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ा था और दोनों पार्टियों ने क्रमश: 105 और 56 सीटों पर जीत दर्ज की थी और 288 सदस्यीय सदन में बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया था। हालांकि शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद के बंटवारे की मांग की और भाजपा ने इस मांग को मानने से इनकार दिया। इसके बाद दोनों दलों के बीच संबंधों में खटास आ गई।

टॅग्स :दिल्लीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाशरद पवारसोनिया गाँधीउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस