लाइव न्यूज़ :

'साहब' 4 बार मुख्यमंत्री रहे, मैं किसी तरह चार मर्तबा उपमुख्यमंत्री बन पाया: अजित पवार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2020 08:24 IST

अजित पवार 1999-2014 के दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के 15 वर्षों के शासनकाल के दौरान दो बार उप मुख्यमंत्री रहे. बाद में पिछले वर्ष 23 नवंबर को उन्हें एक बार फिर से तब उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल 30 दिसंबर को उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में चौथी बार उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. शरद पवार पहली बार जुलाई 1978 से फरवरी 1980 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे.

राकांपा नेता अजित पवार ने कहा है कि जहां उनके चाचा और पार्टी अध्यक्ष शरद पवार चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, वहीं वह 'किसी तरह' चार बार उपमुख्यमंत्री बन पाए हैं. उन्होंने पुणे जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र बारामती में शनिवार को एक कार्यक्रम में यह बात कही.

उन्होंने कहा,''मैं एक पार्टी कार्यकर्ता हूं, जिसने 'साहब' (शरद पवार) को चार बार मुख्यमंत्री बनते देखा है. मैं भी किसी तरह चार बार उपमुख्यमंत्री बना.'' उन्होंने श्रोताओं के ठहाके के बीच कहा,''अगर साहब चार बार मुख्यमंत्री बन सकते हैं, तो मैं (उपमुख्यमंत्री) क्यों नहीं बन सकता?''

अजित पवार 1999-2014 के दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के 15 वर्षों के शासनकाल के दौरान दो बार उप मुख्यमंत्री रहे. बाद में पिछले वर्ष 23 नवंबर को उन्हें एक बार फिर से तब उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जब उन्होंने राकांपा के खिलाफ बगावत करके भाजपा से हाथ मिला लिया था. हालांकि, तीन दिन बाद 26 नवंबर को ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसकी वजह से देवेंद्र फड़नवीस नीत सरकार गिर गई.

पिछले साल 30 दिसंबर को उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में चौथी बार उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. उनके चाचा शरद पवार पहली बार जुलाई 1978 से फरवरी 1980 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे. उसके बाद वह जून 1988 से मार्च 1990 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे. तीसरी बार वह मार्च 1990 से जून 1991 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे. वह चौथी बार मार्च 1993 से मार्च 1995 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे.

टॅग्स :अजित पवारशरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्रलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं