लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: शरद पवार गुट के विधायक कांग्रेस में विलय की कोशिश में, अजित खेमे के नेता का दावा

By रुस्तम राणा | Updated: May 31, 2024 20:30 IST

अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा, "एनसीपी (शरद पवार) के पांच से छह विधायक कांग्रेस नेतृत्व से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। यह समूह कांग्रेस में विलय करना चाहता है।"

Open in App
ठळक मुद्देतटकरे ने कहा, एनसीपी (शरद पवार) के पांच से छह विधायक कांग्रेस नेतृत्व से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैंअजीत गुट की एनसीपी के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष का दावा- यह समूह कांग्रेस में विलय करना चाहता हैवहीं एनसीपी (एसपी) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने तत्कारे के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे खारिज किया

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट के कुछ विधायक कांग्रेस में विलय करना चाहते हैं, ऐसा अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा है। तटकरे ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "एनसीपी (शरद पवार) के पांच से छह विधायक कांग्रेस नेतृत्व से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। यह समूह कांग्रेस में विलय करना चाहता है।"

उनका यह बयान शरद पवार, जिन्होंने 1999 में एनसीपी की स्थापना की थी - पार्टी में पिछले साल जुलाई में शरद और उनके भतीजे अजित के नेतृत्व वाले गुटों में विभाजन हो गया था - के एक साक्षात्कार के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि निकट भविष्य में कई क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस में विलय कर सकती हैं। महाराष्ट्र स्थित एनसीपी का गठन शरद पवार, पीए संगमा और तारिक अनवर को पार्टी से निकाले जाने के बाद हुआ। लेकिन पार्टी में ताजा अलगाव होने के बाद चुनाव आयोग ने अजीत गुट को “असली” एनसीपी माना है।

वहीं तत्कारे के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी (एसपी) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि तटकरे भाजपा को “खुश” करने की कोशिश कर रहे हैं। क्रैस्टो ने कहा, "वह (तत्कारे) जानते हैं कि उनकी पार्टी राज्य में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाएगी। वह प्रासंगिक बने रहने और भाजपा को खुश करने के लिए इस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।" 

अजीत के नेतृत्व वाली एनसीपी महाराष्ट्र में भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ गठबंधन में शासन करती है। दूसरी ओर, एनसीपी (सपा) कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के साथ विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन का सदस्य है।

जून 2022 में शिवसेना में भी विभाजन हुआ था, जब एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह किया था, जिसके कारण एमवीए शासन का पतन हो गया था। शिंदे ठाकरे के बाद मुख्यमंत्री भी बने। चुनाव आयोग ने शिंदे खेमे को “असली” शिवसेना के रूप में मान्यता दी है।

टॅग्स :NCPशरद पवारअजित पवारकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?