लाइव न्यूज़ :

शक्ति अधिकार महिला संवादः 2000 महिलाओं से बात, प्रियंका गांधी ने कहा-ताकत और सम्मान को पहचानें, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर सोचिए

By एस पी सिन्हा | Updated: September 26, 2025 17:08 IST

Shakti Adhikar Mahila Samvad:सदाकत आश्रम में बोलते हुए मोदी सरकार और नीतीश कुमार के 20 साल के शासन पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ताकत और सम्मान को पहचानें। महिला संवाद कार्यक्रम के जरिए बिहार की राजनीति में मजबूत पहल की है। महिला सशक्तिकरण को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ा।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित ‘शक्ति अधिकार महिला संवाद’ कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने करीब 2000 महिलाओं से सीधा संवाद किया। प्रियंका गांधी ने महिला संवाद कार्यक्रम के जरिए बिहार की राजनीति में मजबूत पहल की है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ताकत और सम्मान को पहचानें।

सदाकत आश्रम में बोलते हुए उन्होंने मोदी सरकार और नीतीश कुमार के 20 साल के शासन पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकारें सिर्फ महिलाओं को पैसों का लालच देकर वोट बटोरना चाहती हैं, उनके सशक्तिकरण पर ध्यान नहीं देती। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आप अपनी शक्ति को नहीं पहचानती हैं, लेकिन पार्टियां इसे अच्छी तरह समझ रही हैं। इसी वजह से चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि आपके समर्थन के बिना वे सरकार नहीं बना सकते। रोजगार और पलायन के मुद्दे पर उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रोजगार के अभाव में महिलाएं घर संभालती हैं।

पुरुषों को मजदूरी के लिए बाहर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज का बोझ उठाती हैं, लेकिन सरकार उन्हें सशक्त करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाती। उन्होंने कहा कि प्रवास के कारण आपके पति विदेश चले जाते हैं और आप यहां अकेली रहती हैं। प्रियंका गांधी ने एनडीए की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर कहा कि वे चुनाव से पहले अब क्यों जागे हैं?

उनकी सरकार 20 साल से सत्ता में है, 20 सालों में उन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया? जिस मानदेय के लिए ये महिलाएं इतना संघर्ष कर रही हैं, उसके लिए इन्होंने पहले कुछ क्यों नहीं किया?" उन्होंने कहा कि वे अभी 10,000 रुपये दे रहे हैं, क्या वे इसे हर महीने देंगे? वे इसे किसे देंगे? सिर्फ इसलिए कि चुनाव आ रहे हैं, वे एक योजना बनाते हैं और पैसे देते हैं। समझते हैं कि इससे महिलाओं के वोट मिल जाएंगे, लेकिन महिलाएं समझदार हैं, जिम्मेदार हैं। वे समझती हैं कि यह कैसी योजना है।

वहीं संवाद के बाद प्रियंका गांधी ने मंच पर मौजूद महिलाओं के साथ सेल्फी ली और ‘हम होंगे कामयाब’ गीत भी गाया। कार्यक्रम से पहले उपस्थित महिलाओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। महिला संवाद के बाद प्रियंका गांधी मोतिहारी के गांधी मैदान रवाना हो गईं, जहां वह ‘हर घर अधिकार रैली’ में जनसभा को संबोधित किया। 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025प्रियंका गांधीकांग्रेसBJPराहुल गांधीनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब