कांग्रेस से सस्पेंड शकील अहमद की पार्टी में होगी वापसी? सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बढ़ी चर्चा  

By रामदीप मिश्रा | Published: September 5, 2019 03:18 PM2019-09-05T15:18:01+5:302019-09-05T15:18:01+5:30

पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने गुरुवार को कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।

Shakeel Ahmed met Congress interim President Sonia Gandhi today at her residence. He was suspended from Party | कांग्रेस से सस्पेंड शकील अहमद की पार्टी में होगी वापसी? सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बढ़ी चर्चा  

Photo: ANI

Highlightsइस साल हुए लोकसभा चुनाव में बिहार के मधुबनी से टिकट नहीं मिलने के बाद शकील अहमद ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिसको लेकर पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। उन्होंने गुरुवार (05 अगस्त) को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। 

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में बिहार के मधुबनी से टिकट नहीं मिलने के बाद शकील अहमद ने निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिसको लेकर पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। अब एकबार फिर कांग्रेस से उनकी नजदीकियां बढ़ गई हैं। उन्होंने गुरुवार (05 अगस्त) को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने गुरुवार को कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। 

उनकी इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि शकील अहमद एक बार फिर कांग्रेस के साथ अपना राजनीतिक करियर आगे बढ़ाएंगे और उन्हें पार्टी कोई पद दे सकती है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले शकील अहमद कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर थे। इस पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।  


उन्होंने अपने इस्तीफे के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी और कहा था, 'मैंने मधुबनी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है। मैं कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं राहुल गांधी को इस्तीफा भेज रहा हूं।' इसके बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। 

शकील अहमद इस बात से खासे नाराज हो गए थे कि गठबंधन के तहत मधुबनी की सीट विकासशील इंसान पार्टी' (वीआईपी) के खाते में चली गई थे। अहमद पहले भी मधुबनी से सांसद रहे। वह इस सीट से टिकट मांग रहे थे।

Web Title: Shakeel Ahmed met Congress interim President Sonia Gandhi today at her residence. He was suspended from Party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे