लाइव न्यूज़ :

Fact Check: फर्जी है शाहरुख खान का राहुल गांधी के अगला प्रधानमंत्री बनने के दावे वाला पोस्ट, जानें क्या है सच्चाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 3, 2024 12:37 IST

सोशल मीडिया पर मशहूर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी अगले पीएम होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजांच-पड़ताल में ये बात सामने आई है कि ये ट्वीट फर्जी है।अपने एक्स अकाउंट से शाहरुख खान ने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है।सोशल मीडिया पर शाहरुख द्वारा राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने वाला सामने आया स्क्रीनशॉट फर्जी है।

Created By: BOOM

Translated By: लोकमत हिन्दी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 खत्म हो चुके हैं, जिसकी मतगणना 4 जून को होनी है। एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करके सत्ता बरकरार रखते हुए नजर आ रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर मशहूर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी अगले पीएम होंगे।

हालांकि, जांच-पड़ताल में ये बात सामने आई है कि ये ट्वीट फर्जी है। यूजर्स सोशल मीडिया पर इसका स्क्रीनशॉट साझा कर रहे हैं, लेकिन बूम फैक्ट चेक ने पाया कि ये स्क्रीनशॉट पूरी तरह से फर्जी है। अपने एक्स अकाउंट से शाहरुख खान ने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है। बूम ने शाहरुख खान का एक्स अकाउंट पूरा चेक किया, लेकिन उसमें इस तरह का कोई भी ट्वीट नहीं मिला है। 

शाहरुख खान ने अपने एक्स अकाउंट पर सबसे आखिरी पोस्ट कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2024 में जीत को लेकर किया है। बूम ने सोशल ब्लेड टूल पर शाहरुख खान के एक्स अकाउंट की पड़ताल की, जिससे पता चला कि खान ने मई के महीने में सिर्फ दो पोस्ट ही किए। यही नहीं, शाहरुख के एक्स अकाउंट से सोशल ब्लेड के नतीजे को मिलाया गया तो पता चला कि उनके अकाउंट से कोई पोस्ट डिलीट नहीं किया गया है।

इसके अलावा बूम ने एक्स पर एडवांस सर्च के जरिये पड़ताल की, जिसमें उन्हें पोस्ट से संबंधित कोई भी ऐसे रिप्लाई नहीं मिले जो किसी डिलीट की हुई पोस्ट को दिखाते हों। साथ ही बूम फैक्ट चेक ने कई मीडिया रिपोर्ट्स भी देखीं, लेकिन उनमें भी ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली। ऐसे में सोशल मीडिया पर शाहरुख द्वारा राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने वाला सामने आया स्क्रीनशॉट फर्जी है।

फैक्ट चेक को वेबसाइट BOOM ने प्रकाशित किया है।

इसका रिपब्लिश 'लोकमतन्यूज.इन' ने 'शक्ति कलेक्टिव' के हिस्से के रूप में किया है।

टॅग्स :शाहरुख खानफैक्ट चेकराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील