लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग एक्टिविस्ट शहजाद अली की BJP में एंट्री पर आए नेताओं ने अलग-अलग रिएक्शन, AAP ने कहा-'नफरत फैलाकर...'

By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2020 14:31 IST

गुप्ता ने कहा कि मैं उन सभी महिलाओं को बधाई देता हूं जिन्होंने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर पीएम मोदी की ओर से उठाए गए कदमों को देखते हुए पार्टी में शामिल हुई हैं। बीजेपी नेता श्याम जाजू ने कहा कि हर मुस्लिम को यह पता चल चुका है कि किसी को राष्ट्रीयता साबित करने की आवश्यकता नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहीन बाग के सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और श्याम जाजू के ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

नई दिल्ली: संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन और विरोध का मुख्य केंद्र रहे शाहीन बाग के सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और श्याम जाजू के ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। सीएए की समर्थक पार्टी में शामिल होने के बाद शहजाद ने कहा, ''मैं उन लोगों को गलत साबित करने के लिए बीजेपी में शामिल हुआ हूं जो बीजेपी को हमारा दुश्मन मानते हैं। सीएए की चिंताओं को लेकर हम उनके साथ बैठेंगे।''

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बीच दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी सभी मुस्लिम भाइयों को विकास की मुख्यधारा में लाना चाहती है। गुप्ता ने कहा, ''आज सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने पार्टी को जॉइन किया है, उन्होंने पाया है कि यहां मुसलमानों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है और हम उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाना चाहते हैं।''

गुप्ता ने कहा कि मैं उन सभी महिलाओं को बधाई देता हूं जिन्होंने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर पीएम मोदी की ओर से उठाए गए कदमों को देखते हुए पार्टी में शामिल हुई हैं। बीजेपी नेता श्याम जाजू ने कहा कि हर मुस्लिम को यह पता चल चुका है कि किसी को राष्ट्रीयता साबित करने की आवश्यकता नहीं है।

जाजू ने कहा, ''जब भी सीएए को लेकर बात होती है तो कुछ राजनीतिक दल मुसलमानों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। लेकिन देश के हर मुस्लिम को पता चल चुका है कि कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। किसी को वोट और और नागरिकता के अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। यह महसूस होने के बाद कि उन्हें न्याय इसी पार्टी से मिल सकता है बड़ी सख्या में ऐसे मुस्लिम जो शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल रहे आज पार्टी में शामिल हुए हैं।''

वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा, शाहीन बाग पर नफरत फैलाकर बीजेपी सिर्फ दिल्ली की सत्ता हासिल करना चाहती थी जिसका प्रमाण आज पूरे देश को मिल गया।'

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शाहीन बाग़ प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो