लाइव न्यूज़ :

'शाहीन बाग में सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है', गिरिराज सिंह ने वीडियो जारी कर किया तीखा हमला, देखें Video

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 6, 2020 11:45 IST

गिरिराज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में प्रदर्शनकारी महिला कहते हुए नजर आ रही हैं कि हमें डराओ मत, हमारी शुरुआत सिर कटाने से होती है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने कहा है, शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ है।गिरिराज सिंह ने कहा, अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बॉम्ब खिलाफत आंदोलन-2 से देश को सजक करना होगा। 

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ तकरीबन 55 दिनों से चले आ रहे विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि शाहीन बाग में सुसाइड बॉम्बर के जत्थे बनाए जा रहे हैं। गिरिराज सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल एक वीडियो जारी करते हुए लिखा, 'यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है...यहां सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।'

गिरिराज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में प्रदर्शनकारी महिला कहते हुए नजर आ रही हैं कि हमें डराओ मत, हमारी शुरुआत सिर कटाने से होती है। न्यूज एजेंसी एएनआई से गिरिराज सिंह ने कहा है, शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ है। ये सुसाइड बॉम्ब नहीं है तो और क्या है? अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बॉम्ब खिलाफत आंदोलन-2 से देश को सजक करना होगा। 

गिरिराज सिंह दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के प्रचार में शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शनकारियों पर पहले भी हमला बोल चुके हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने भी शाहीन बाग विरोध की आलोचना की है। संसद के बजट-सत्र में भी शाहीन बाग का मुद्दा छाया रहा है। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहकैब प्रोटेस्टदिल्लीशाहीन बाग़ प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट