लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने वेलेंटाइन डे पर प्रधानमंत्री मोदी को किया आमंत्रित, लगाए गए पोस्टर

By भाषा | Updated: February 14, 2020 06:22 IST

शाहीन बाग में एक प्रदर्शनकारी तासीर अहमद ने कहा, ‘‘चाहें, प्रधानमंत्री मोदी या गृहमंत्री अमित शाह आएं या कोई और, वे आ सकते हैं और हमसे बात करें। अगर वह हमें समझा देंगे कि जो भी हो रहा है वो संविधान के खिलाफ नहीं है तो हम अपना यह प्रदर्शन खत्म कर लेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देशाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को वहां आने और उनके साथ वेलेंटाइन डे मनाने का न्योता दिया है।संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित एनआरसी को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पिछले साल 15 दिसंबर से विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी मोदी के लिए ‘प्यार वाला एक गीत’ और एक ‘सरप्राइज भेंट’ भी पेश करेंगे।

शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को वहां आने और उनके साथ वेलेंटाइन डे मनाने का न्योता दिया है। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित एनआरसी को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पिछले साल 15 दिसंबर से विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी मोदी के लिए ‘प्यार वाला एक गीत’ और एक ‘सरप्राइज भेंट’ भी पेश करेंगे।

प्रदर्शन स्थल पर इसके पोस्टर लगाए गए हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसे प्रसारित किया गया है। इसमें लिखा है, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी, कृपया शाहीन बाग आएं, अपना गिफ्ट ग्रहण करें और हमसे बात करें।’’

शाहीन बाग में एक प्रदर्शनकारी तासीर अहमद ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘चाहें, प्रधानमंत्री मोदी या गृहमंत्री अमित शाह आएं या कोई और, वे आ सकते हैं और हमसे बात करें। अगर वह हमें समझा देंगे कि जो भी हो रहा है वो संविधान के खिलाफ नहीं है तो हम अपना यह प्रदर्शन खत्म कर लेंगे।’’

उन्होंने कहा कि सरकार के दावे के मुताबिक सीएए ‘नागरिकता देगा ना कि किसी की नागरिकता लेगा’ लेकिन कोई भी ये नहीं बता रहा कि यह देश के लिए मददगार कैसे होगा।

टॅग्स :शाहीन बाग़ प्रोटेस्टनरेंद्र मोदीकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार