शाहीन बाग गोलीकांड: केजरीवाल ने अमित शाह से दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधारने की अपील की

By भाषा | Published: February 1, 2020 11:04 PM2020-02-01T23:04:37+5:302020-02-01T23:04:37+5:30

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का। दिनदहाड़े गोलियां चल रहीं है। कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चुनाव आते जाते रहेंगे, राजनीति भी चलती रहेगी, लेकिन दिल्ली के लोगों की ख़ातिर, कृपया कानून व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दीजिए।''

Shaheen Bagh firing: Kejriwal appeals to Amit Shah to improve Delhi's law and order | शाहीन बाग गोलीकांड: केजरीवाल ने अमित शाह से दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधारने की अपील की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। (फाइल फोटो)

Highlightsकेजरीवाल ने शाह से आग्रह किया कि चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन वह दिल्ली की जनता की खातिर राष्ट्रीय राजधानी की कानून-व्यवस्था में सुधार करें। शाहीन बाग के पास हाल ही में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को सीएए विरोधी प्रदर्शनों के केन्द्र शाहीन बाग में एक व्यक्ति द्वारा हवा में गोलीबारी किये जाने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजधानी की कानून-व्यवस्था सुधारने की अपील की।

केजरीवाल ने शाह से आग्रह किया कि चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन वह दिल्ली की जनता की खातिर राष्ट्रीय राजधानी की कानून-व्यवस्था में सुधार करें।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का। दिनदहाड़े गोलियां चल रहीं है। कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चुनाव आते जाते रहेंगे, राजनीति भी चलती रहेगी, लेकिन दिल्ली के लोगों की ख़ातिर, कृपया कानून व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दीजिए।''

शाहीन बाग के पास हाल ही में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले शनिवार को एक युवक ने जामिया विश्वविद्यालय के निकट संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक समूह पर गोली चलाई थी। शनिवार को गोली चलाने वाले युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

Web Title: Shaheen Bagh firing: Kejriwal appeals to Amit Shah to improve Delhi's law and order

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे