लाइव न्यूज़ :

शाह ने ‘वंशवाद की राजनीति’ को लेकर द्रमुक और कांग्रेस पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: February 28, 2021 20:28 IST

Open in App

ं विल्लुपुरम (तमिलनाडु), 28 फरवरी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंशवाद की राजनीति को लेकर कांग्रेस और द्रमुक पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि संबंधित पार्टियां पहले केवल अपने परिवारों के बारे में चिंतित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग ही प्रदेश में विकास सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने को लेकर ‘चिंतित’ हैं, वहीं द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन अपने बेटे उदयनिधि को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाने को लेकर चिंतित हैं।

राज्य में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले विजय संकल्प चुनाव रैली को संबोधित करते हुए शाह ने लोगों को ‘‘राजाओं और सम्राटों के बेटों और बेटियों’’ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के एजेंडे के बीच चयन करने के लिए कहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन ‘‘वंशवाद की राजनीति’’ में विश्वास करता है।

उन्होंने बालाकोट हवाई हमले का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘एक तरफ राजग है जो भारत की रक्षा करता है। आज कोई भी भारत की सीमाओं में कुछ भी करने की हिम्मत नहीं कर सकता है। पाकिस्तान ने उरी, पुलवामा में कुछ करने की हिमाकत की तो नरेन्द्र मोदी ने सेना को निर्देश देकर उनके घर में घुसकर (हमलों को अंजाम देकर) उन्हें सबक सिखाया।

शाह ने आरोप लगाया, ‘‘सोनिया जी राहुल को प्रधानमंत्री बनाने के बारे में चिंतित हैं। स्टालिन उदयनिधि को मुख्यमंत्री बनाने के बारे में चिंतित हैं। वे देश के बारे में चिंतित नहीं हैं। वे अपने परिवार के बारे में चिंतित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है या नरेन्द्र मोदी के विकास के एजेंडे को आगे ले जाना है। फैसला तमिलनाडु की जनता को करना है।’’

शाह ने कहा कि अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन उनकी पार्टी के अलावा दिवंगत मुख्यमंत्रियों एम जी रामचंद्रन (अन्नाद्रमुक संस्थापक) और जे जयललिता की नीतियों पर काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत