लाइव न्यूज़ :

नव निर्वाचित सांसदों को सांसद बनने के गुर सिखाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, गडकरी व गुलाम नबी आजाद

By भाषा | Updated: July 2, 2019 17:22 IST

लोकसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ संसदीय सौंध के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में तीन जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संबोधित करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि इसी दिन संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम के दूसरे दिन चार जुलाई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ‘‘ प्रभावी सांसद कैसे बने’’ विषय पर नये सांसदों को संबोधित करेंगे।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नये सांसदों को संसदीय प्रश्न एवं सदन में उठाये जाने वाले विषयों की प्रक्रिया के बारे में बतायेंगे।

सत्रहवीं लोकसभा के नये निर्वाचित सदस्यों के लिये लोकसभा सचिवालय ने 3-4 जुलाई को ‘‘प्रबोधन कार्यक्रम’’ का आयोजन किया है जिसमें भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद नव निर्वाचित सांसदों को प्रभावी सांसद बनने के गुर सिखायेंगे।

लोकसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ संसदीय सौंध के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में तीन जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संबोधित करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि इसी दिन संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी संबोधित करेंगे।

प्रबोधन कार्यक्रम के दूसरे दिन चार जुलाई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ‘‘ प्रभावी सांसद कैसे बने’’ विषय पर नये सांसदों को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नये सांसदों को संसदीय प्रश्न एवं सदन में उठाये जाने वाले विषयों की प्रक्रिया के बारे में बतायेंगे।

नये सांसदों के लिये प्रबोधन कार्यक्रम का दूसरा चरण नौ एवं 10 जुलाई को आयोजित किया जायेगा। इसके तहत नौ जुलाई को राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद नये सांसदों को विधायी प्रक्रिया के बारे में बतायेंगे जिसमें विधेयक, निजी विधेयक, संकल्प एवं प्रस्ताव पेश करने से जुड़े विषय शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बजटीय प्रक्रिया के बारे में बतायेंगे जबकि बीजद के वरिष्ठ नेता भतृहरि माहताब संसदीय समितियों के बारे में बतायेंगे। दस जुलाई को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कानून बनाने की प्रक्रिया के बारे में बतायेंगे। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी एवं भाजपा की मीनाक्षी लेखी संसदीय विशेषाधिकार के बारे में जानकारी देंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल नये सांसदों को आचार व्यवहार के बारे में बतायेंगे । नये सांसदों को ई संसद, वेतन, मानदेय, पेंशन सहित अन्य विषयों के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रअमित शाहनितिन गडकरीराजनाथ सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल