लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी, न्यूनतम तापमान में गिरावट

By भाषा | Updated: January 11, 2021 10:53 IST

Open in App

जयपुर, 11 जनवरी राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है और राज्य में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में राज्य के अनेक इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार रात चुरू में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री एवं गंगानगर में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इससे पिछली रात की तुलना में क्रमश: तीन एवं चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दिखाता है।

इसी तरह रविवार रात पिलानी में 3.9 डिग्री, सीकर में 4.0 डिग्री, बाड़मेर एवं एरन रोड में 5.0 डिग्री, बीकानेर में 5.4 डिग्री, फलौदी में 6.8 डिग्री और जोधपुर में 7.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। बीते 24 घंटे में चुरू में दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री एवं गंगानगर में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर में सोमवार को लगातार दूसरे दिन अच्छी धूप खिली, जहां रविवार रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अनेक हिस्सों में सर्दी का प्रकोप अभी जारी रहेगा। विभाग ने आगामी दो दिन झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर, चुरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, नागौर एवं पाली समेत कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत