लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: अपने कार्यालय में हमला करवाने की षडयंत्र में SDM सहित सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 8, 2020 07:20 IST

छतरपुर के एसडीएम कार्यालय में बुधवार को बदमाशों द्वारा फायरिंग और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा करते हुए एसडीएम अनिल सपकाले सहित सात लोगों को यह हमला करवाने का षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Open in App

छतरपुर के एसडीएम कार्यालय में बुधवार को बदमाशों द्वारा फायरिंग और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा करते हुए एसडीएम अनिल सपकाले सहित सात लोगों को यह हमला करवाने का षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि दरअसल सपकाले ने अपने मित्र पुष्पेद्र सिंह गौतम की मदद करने लिए यह षड्यंत्र रचा था। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्णा विश्वविद्यालय के संचालक पुष्पेद्र सिंह गौतम की व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता अभय सिंह भदौरिया से थी क्योंकि भदौरिया खजुराहो विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने जमीन भी हासिल की है।

कुबेर ने बताया कि इस मामले में सपकाले के अलावा पुष्पेंद्र सिंह गौतम, भाजपा नेता जावेद अख्तर, अमित सिंह परिहार, अर्जुन श्रीवास, संतोष सोनी और राजेंद्र सिंह को भादवि की सम्बद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि सपकाले की गिरफ्तारी के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गौतम ने पहले अपने मित्र एसडीएम की सहायता से जमीन आवंटन संबंधी मामले में एक प्राथमिकी भदौरिया के खिलाफ दर्ज करवाई।

भदौरिया इस मामले में उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत लेने के प्रयास करने लगे तो उनकी जमानत रुकवाने के लिये एसडीएम ने षड्यंत्र करके अपने कार्यालय पर हमला करवा दिया। कुबेर ने बताया कि पुलिस ने भदौरिया की शिकायत पर एसडीएम और उसके साथियों की कॉल डिटेल आदि की तस्दीक करके इस मामले का खुलासा किया। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशछतरपुरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो