लाइव न्यूज़ :

सात नक्सलियों ने पूर्वी महाराष्ट्र में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: October 10, 2019 05:55 IST

तीन महिलाओं समेत सात नक्सलियों ने बुधवार को पूर्वी महाराष्ट्र में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Open in App

 तीन महिलाओं समेत सात नक्सलियों ने बुधवार को पूर्वी महाराष्ट्र में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन नक्सलियों के ऊपर संयुक्त रूप से 33.50 लाख रुपए का पुरस्कार था। आत्मसमर्पण करने वाले विद्रोहियों के नाम राकेश उर्फ़ गणेश सनकु आचला (34), देवीदास उर्फ़ मनीराम आचला (19), अखिला उर्फ़ राधे उरे (27), शिवा पोटवी (22), करुणा उर्फ़ कुम्मे रामसिंग मडावी (22), राहुल उर्फ़ दामजी पल्लो (25) और रेशमा कोवाची (19) हैं।

पुलिस अधिकारी के अनुसार राकेश आचला नक्सलियों के चटगांव दलम लड़ाकू दस्ते का कमांडर था जबकि देवीदास उसका उप कमांडर था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पूर्व में पुलिस के खिलाफ मुठभेड़, आगजनी और हत्या की घटनाओं में शामिल रहे हैं।

अधिकारी के अनुसार नक्सलियों ने अनेक अन्य कारणों के अलावा नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उन्हें लड़ाकू दस्ते में शामिल करने से तंग आकर नक्सलवाद की राह छोड़ दी। इस वर्ष अब तक कम से कम 23 नक्सलियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है जिनमें तीन संभागीय समिति के सदस्य, एक दलम कमांडर और एक डिप्टी कमांडर शामिल है। अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष अब तक 21 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह