Landslide in Reasi: रियासी में भूस्खलन से मलबे में तब्दील हुआ घर, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत की आशंका
By अंजली चौहान | Updated: August 30, 2025 09:44 IST2025-08-30T09:40:54+5:302025-08-30T09:44:00+5:30
Landslide in Reasi: अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन बादल फटने के कारण हुआ। यह दुखद घटना शनिवार तड़के लगभग 3 बजे हुई।

Landslide in Reasi: रियासी में भूस्खलन से मलबे में तब्दील हुआ घर, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत की आशंका
Landslide in Reasi: जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के एक सुदूर गांव में शनिवार तड़के भूस्खलन से एक मकान के ढह जाने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि माहोरे के बद्दर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से एक मकान ढह गया। उन्होंने बताया कि परिवार के लापता सदस्यों की तलाश जारी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, भूस्खलन के कारण एक घर मलबे में दब गया, जिसमें घर के मालिक नजीर अहमद, उनकी पत्नी और उनके पांच नाबालिग बेटे दब गए। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और शवों को मलबे से निकालने का काम जारी है।
इस घटना के अलावा, रियासी में हाल ही में वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते पर भी भूस्खलन हुआ था, जिसमें कई तीर्थयात्रियों की जान गई थी।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "अभी-अभी डीसी रामबन मोहम्मद अलयास खान से बात की। राजगढ़ क्षेत्र में बादल फटने से चार लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। पांचवां व्यक्ति लापता है और उसकी तलाश जारी है। इस बीच, कोई घायल नहीं हुआ है। बचाव अभियान जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं।"
Union Minister Dr Jitendra Singh tweets, "Just now spoke to DC Ramban Mohammad Alyas Khan. Cloudburst in Rajgarh area resulting in the unfortunate casualty of four persons. The fifth one is missing and the search is going on. Meanwhile, there is no injured. Rescue operation is… pic.twitter.com/91ZNInO2fK
— ANI (@ANI) August 30, 2025
इन घटनाओं के अलावा, किश्तवाड़ और डोडा जिलों में भी भारी बारिश और बादल फटने के कारण जान-माल का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया था। इसके चलते कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। बचाव और राहत कार्य जारी है, जिसमें सेना, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीमें जुटी हुई हैं।