लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और सास समेत सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 29, 2021 00:45 IST

Open in App

यहां एक नाले से 10 अगस्त को एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी पत्नी और सास समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नवीन के रूप में की गई है जो दक्षिणपुरी का निवासी था। उन्होंने कहा कि मृतक के दाहिने हाथ पर टैटू की सहायता से उसकी पहचान की गई। नवीन का शव सड़ी-गली अवस्था में यहां सुखदेव विहार के पास एक नाले में एक बैग में पाया गया था। पुलिस ने बताया कि नवीन की हत्या के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी मुस्कान ने उसके लापता होने की शिकायत नेब सराय पुलिस थाने में लिखवाई थी। पुलिस ने जांच और पूछताछ करने के बाद मुस्कान, उसके मित्र मोहम्मद जमालुद्दीन और मुस्कान की मां समेत सात लोगों को नवीन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब