लाइव न्यूज़ :

13 सितंबर: आधे घंटे में तीन जगहों पर चार बम धमाकों से जब दहली थी दिल्ली, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: September 13, 2020 08:18 IST

13 सितंबर का इतिहास: साल 2008 में आज के दिन दिल्ली में हुए चार बम धमाकों में 19 लोगों की मौत हो गई थी। आज के ही दिन 1997 में हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का भी निधन हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देआज का इतिहास: 1923 में स्पेन में सैन्य तख्ता पलट, मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभालीसाल 2000 में भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता

साल के नौवें महीने का यह 13वां दिन दरअसल वर्ष का 256वॉ दिन है और साल पूरा होने में अभी 109 दिन बाकी हैं। 13 सितंबर का यह दिन देश के इतिहास में आतंकवाद की एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है जब आतंकवादियों ने 2008 में शनिवार के दिन देश की अति सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी में 30 मिनट के अंतराल पर व्यस्त स्थानों पर चार बम विस्फोट किए थे।

कई स्थानों से समय रहते बम बरामद करके जानमाल के नुकसान को बढ़ने से रोका गया। आतंकियों ने दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनाट प्लेस में धमाका किया और करोल बाग की व्यस्त गफ्फार मार्केट के साथ ही भीडभाड़ वाले ग्रेटर कैलाश-१ में भी बम विस्फोट किए गए। देश दुनिया के इतिहास में 13 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1500: पेड्रो अल्वरेज कैबरल कालीकट पहुंचा और भारत में पहली यूरोपीय पुर्तगाली फैक्टरी स्थापित की।

1922 : लिबिया के एल अज़िज़िया में 136.4 डिग्री फेरनहाइट (58 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया। इसे उस समय तक का धरती का सबसे अधिक तापमान करार दिया गया।

1923 : स्पेन में सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की।

1929 : जतिन्द्र नाथ दास ने अपनी भूख हड़ताल के 63वें दिन लाहौर सेंट्रल जेल में दम तोड़ा।

1948 : उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।

1968 : अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ।

1997 : हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन।

2000 : भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।

2001 : ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव बनाया।

2002 : इस्रायल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।

2006 : इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।

2007 : नेशनल एरोनॉटिक्‍स स्‍पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्‍पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया।

2008 : दिल्ली में 30 मिनट पर तीन स्थानों पर चार बम विस्फोट। 19 लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल।

2009 : चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।

2013 : तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीदिल्लीअमेरिकापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष