लाइव न्यूज़ :

राबड़ी आवास को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने किया नया खुलासा, कहा- साधु यादव ने गेट पर 10 सर्कुलर रोड का नहीं बल्कि 10 जनपथ का बोर्ड लगा रखा था

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2025 16:07 IST

उल्लेखनीय है लालू यादव परिवार सहित 20 साल से पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड के सरकारी आवास में रहते हैं। यह आवास पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम पर आवंटित है। लेकिन अब भवन निर्माण विभाग ने बंगला को खाली करने का नोटिस थमा दिया है। 

Open in App

पटना: राजद की बिहार विधानसभा चुनाव में हुई भारी दुर्गति के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिवानंद तिवारी लगातार नए-नए खुलासे कर रहे हैं। 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास खाली कराने के आदेश को लेकर हो रही सियासत के बीच सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने पुराने दिनों को याद किया है। उल्लेखनीय है लालू यादव परिवार सहित 20 साल से पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड के सरकारी आवास में रहते हैं। यह आवास पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम पर आवंटित है। लेकिन अब भवन निर्माण विभाग ने बंगला को खाली करने का नोटिस थमा दिया है। 

बीते मंगलवार को बिहार भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी की गई नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बिहार विधान परिषद के आवास के लिए पटना केंद्रीय पुल की आवास संख्या 39, हार्डिंग रोड पर आवंटित किया गया है। इस फैसले के बाद राजद कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। इस बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि किसी भी हालत में राबड़ी आवास खाली नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे लालू परिवार को अपमानित करने की योजना करार दिया था। उधर, राबड़ी देवी को नया आवास आवंटित किए जाने के बाद शिवानंद तिवारी ने 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जहां तक मुझे स्मरण है, राबड़ी जी जिस आवास में रहती हैं उसमें उनके पूर्व साधु यादव रहा करता था। लेकिन साधु ने उसके गेट पर 10 सर्कुलर रोड का नहीं बल्कि 10 जनपथ का बोर्ड लगा रखा था। दरअसल, 10 जनपथ, दिल्ली में कभी सोनिया गांधी का आवास हुआ करता था। वह समय था जब सोनिया जी का आवास देश की सत्ता का केंद्र हुआ करता था। उस जमाने में साधु भी अपने आपको बिहार की सत्ता का एक केंद्र समझता था। उसी के प्रतीक के रूप में उसने अपने बंगले को बिहार का 10 जनपथ घोषित कर रखा था।

टॅग्स :राबड़ी देवीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?