असम में सहकर्मी के साथ छेड़खानी के आरोप में एनआरएल का वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 20, 2021 03:02 PM2021-08-20T15:02:17+5:302021-08-20T15:02:17+5:30

Senior NRL official arrested for molesting colleague in Assam | असम में सहकर्मी के साथ छेड़खानी के आरोप में एनआरएल का वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

असम में सहकर्मी के साथ छेड़खानी के आरोप में एनआरएल का वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

असम के गोलाघाट जिले में जूनियर सहकर्मी से छेड़खानी के आरोप में शुक्रवार को नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) के एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस की एक टीम ने बृहस्पतिवार रात गोलाघाट से उसे पकड़ा और सुबह में हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिसके बाद उसे गोलाघाट सिविल अस्पताल के पृथक वार्ड में भेज दिया गया। उन्होंने कहा, ''महिला सहकर्मी से छेड़खानी के आरोप में एनआरएल के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने कुछ दिन पहले गोलाघाट में मामला दर्ज कराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Senior NRL official arrested for molesting colleague in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे