लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने कहा- 'जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' ने अपने लोगों का संघर्ष के दिनों भी साथ नहीं छोड़ा'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 4, 2023 17:42 IST

आलोक मेहता ने लोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा से निवेदन किया कि ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर फिल्म भी बननी चाहिए। आलोक मेहता ने कि महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री के रूप में जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' ने जो किया उसका उदाहरण अन्य राज्यों में दिया जाता था। उन्होंने ऊर्जा और पानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया।

Open in App
ठळक मुद्देआलोक मेहता ने कहा कि दर्डा परिवार ने भी जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' की परंपरा को आगे बढ़ायाआलोक मेहता ने कहा कि जवाहरलाल दर्डा जी ने अपने लोगों का संघर्ष के दिनों भी साथ नहीं छोड़ाआलोक मेहता ने लोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा से निवेदन किया कि ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर फिल्म भी बननी चाहिए

Book launch 'Jawahar' based on senior freedom fighter Jawaharlal Darda: लोकमत के संस्थापक, वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनीतिक-सामाजिक नेता श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी'  के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अतिथि गण लोकेश मुनि, गुलाम नबी आजाद, अधीर रंजन चौधरी, मुकुल वासनिक, रामदास आठावले, आलोक मेहता. कांग्रेस नेता जर्नादन द्विवेदी, विनोद तावड़े दिल्ली पहुंचे। 

लोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी'  के अद्भुत जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ जैसी किताबें लिखी जानी चाहिए ताकि लोगों तक संदेश पहुंचे। 

जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' को याद करते हुए आलोक मेहता ने कहा कि हमने संजय गांधी का युग भी देखा है और वह समय भी देखा है जब इंदिरा गांधी को उनके करीबियों ने संघर्ष के दिनों में छोड़ दिया लेकिन जवाहरलाल दर्डा वह व्यक्ति थे जो लोगों के बुरे समय में भी साथ नहीं छोड़ते थे। आलोक मेहता ने कहा कि जवाहरलाल दर्डा जी सत्ता के साथ भी रहे लेकिन अपने लोगों का संघर्ष के दिनों भी साथ नहीं छोड़ा। 

आलोक मेहता ने लोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा से निवेदन किया कि ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर फिल्म भी बननी चाहिए। आलोक मेहता ने कि महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री के रूप में जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' ने जो किया उसका उदाहरण अन्य राज्यों में दिया जाता था। उन्होंने ऊर्जा और पानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया।

आलोक मेहता ने कहा कि दर्डा परिवार ने भी जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' की परंपरा को आगे बढ़ाया और कभी विचारधारा के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं किया। आलोक मेहता ने कहा कि दर्डा परिवार असहमतियों का सम्मान करना जानता है।

इस मौके पर वर्ल्ड पीस सेंटर और अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि जी ने  श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी'  के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन को काजल की कोठरी में बेदाग व्यक्तित्व करार दिया। आचार्य लोकेश मुनि जी ने कहा कि 'बाबूजी'  के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है।

बता दें कि देश की आजादी के लिए संघर्ष से लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री तक की यात्रा के दौरान आए अनेक पड़ावों, संघर्षों और नैतिक मूल्यों से भरी उनकी जीवन यात्रा को पुस्तक में संजोया गया है। श्री जवाहरलाल दर्डा जैसे व्यक्ति का जन्म कई सौ वर्षों में एक बार होता है। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज और देश के लिए प्रेरणादायी था। उन्होंने अद्भुत साहस, नेतृत्व, कौशल और नैतिक मूल्यों के साथ भारत को महान बनाने के लिए कठिन प्रयास किया. उनके विचार और कार्य हम सभी को आगे बढ़ने की सदा प्रेरणा देते हैं।

टॅग्स :लोकमत हिंदी समाचारलोकमत नागपुरलोकमत समाचार औरंगाबादNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

कारोबारनए साल से पहले IGL ने दिल्ली-NCR में घरेलू PNG की कीमतें घटाईं, चेक करें नए रेट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?