लाइव न्यूज़ :

अपने प्रभार वाले राज्यों में वोट नहीं कर सकते कांग्रेस महासचिव और प्रभारी, मधुसूदन मिस्त्री ने की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 13, 2022 14:15 IST

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए महासचिव, प्रभारी, सचिव और संयुक्त सचिव अपने प्रभार वाले राज्यों में मतदान नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमधुसूदन मिस्त्री ने स्पष्ट किया कि ये पदाधिकारी अपने गृह राज्य और पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में ही मतदान कर सकेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे।परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

नई दिल्ली: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव, राज्य प्रभारी, सचिवों और संयुक्त सचिव अपने प्रभार वाले राज्यों में मतदान नहीं करेंगे। उन्होंने उनसे अपने गृह राज्यों या एआईसीसी कार्यालयों में बूथों पर वोट डालने के लिए कहा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे। परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

वहीं, मिस्त्री ने कहा, "चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्ष रहने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने फैसला किया है कि किसी भी एआईसीसी महासचिव/राज्य प्रभारी, सचिवों या संयुक्त सचिवों को उनके नियत राज्य में वोट डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।" लोकसभा सांसद शशि थरूर राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं।

मधुसूदन मिस्त्री ने बुधवार को कहा था कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में गुप्त मतदान होगा और यह पता नहीं लगाया जा सकता कि किसने किसे वोट दिया तथा किस राज्य से किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले। उन्होंने यह भी कहा था कि चुनाव प्राधिकरण ने यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया है कि दोनों उम्मीदवारों के लिए समान अवसर हों। 

(भाषा इनपुट के साथ)

 

टॅग्स :कांग्रेसशशि थरूरमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"