कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के ले जाया गया अस्पताल

By सुमित राय | Published: June 10, 2020 04:23 PM2020-06-10T16:23:53+5:302020-06-10T16:54:48+5:30

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस को मैंगलोर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Senior Congress leader Oscar Fernandes in hospital over chest pain complaint | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के ले जाया गया अस्पताल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस को सीने में दर्द के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsऑस्कर फर्नांडिस को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है।79 साल के ऑस्कर फर्नांडिस कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हैं और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मैंगलोर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। कैंसर की जंग जीत चुके ऑस्कर फर्नांडिस किडनी और दिल की बिमारी से जूझ रहे हैं।

कांग्रेस के दिग्गज नेता का इलाज मैंगलोर के कोडियालबेल के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।  79 साल के फर्नांडिस कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हैं।

गोमूत्र से ठीक हुआ ऑस्कर फर्नांडिस का कैंसर

ऑस्कर फर्नांडिस ने इस साल मार्च में राज्य सभा में राष्ट्रीय भारतीय आयुर्विज्ञान प्रणाली आयोग विधेयक 2019 और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग विधेयक 2019 पर चर्चा के दौरान बताया था कि गोमूत्र से उनका कैंसर ठीक हो गया। उन्होंने बताया था, "मेरठ में एक आश्रम के स्वामीजी ने गोमूत्र दिया। इसे लेने के बाद बहुत आराम मिला और मेरे कैंसर का इलाज हो गया। मैंने फैसला लिया कि मैं जिंदगीभर इस आश्रम में सेवा करूंगा। मैं कोई भी नौकरी नहीं करूंगा, क्योंकि इस आश्रम ने मुझे नई जिंदगी दी है।"

योग से ठीक हुआ ऑस्कर फर्नांडिस के घुटने का दर्द

ऑस्कर फर्नांडिस ने राज्यसभा में यह भी बताया था कि योग की वजह से उनके घुटने का दर्द भी ठीक हो गया। उन्होंने कहा था, "मेरे घुटनों में बहुत दर्द हुआ करता था और जब मैं उसका परीक्षण कराने गया तो एक डॉक्टर ने मुझे बताया कि आपके घुटनों को बदलना होगा। मैंने डॉक्टर से कहा कि इसके अलावा मुझे कुछ और बताएं। मेरे घुटनों में इतना दर्द था कि मैं सीढ़ी भी नहीं चढ़ पाता था। मैंने व्रजासन शुरू किया और आज मैं खुलकर बता सकता हूं कि इसके बाद मैं बिना किसी दिक्कत के रेसलिंग भी कर सकता हूं।"

Web Title: Senior Congress leader Oscar Fernandes in hospital over chest pain complaint

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे