लाइव न्यूज़ :

महिला सुरक्षा को लेकर सुझाव भेजिये , एक दिन के लिये एसीपी बनिये: नोएडा पुलिस

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:05 IST

Open in App

नोएडा, चार मार्च नोएडा पुलिस ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को लेकर स्थानीय निवासियों से सुझाव मांगे हैं। सबसे अच्छा सुझाव देने वाले व्यक्ति को एक दिन के लिये सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बनने का मौका मिलेगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत महिलाएं एवं पुरुष दोनों अपने सुझाव भेज सकते हैं। एसीपी बनने का मौका केवल महिला को दिया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने कहा कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर शुरू की गई इस पहल के तहत शीर्ष तीन विजेताओं को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये की नकद राशि ईनाम के तौर पर दी जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि सात मार्च तक ई-मेल आईडी dcp-polws.gb@up.gov.in या फिर वाट्सऐप नंबर 9870395200 पर सुझाव भेजे जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल